
*गरियाबंद*:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम श्यामनगर में एक हजार दीप प्रज्वलित किए गए। शीतला प्रांगण, बिहान क्लस्टर, उप स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी भवन एवं कृषक सेवा सहकारी समिति सहित विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलित कर सेवा और सुशासन के संकल्प को स्मरण किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा है। दीप प्रज्वलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में सेवा, विकास और सकारात्मकता का प्रकाश फैलाने का संकल्प है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में उप सरपंच वामन निर्मलकर, बूथ अध्यक्ष प्रमोद साहू, कीर्तन साहू, मनोज साहू, कृशलाल साहू, कोमल साहू, सागर साहू, क्लस्टर अध्यक्ष बुद्धि साहू, प्रभा साहू, हीरा गायकवाड़, बेदराम निषाद सहित बिहान की बहने भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

श्यामनगर में एक हजार दीपों से जगमगाया गांव, सेवा और सुशासन के 25 वर्षों का किया स्मरण">








