Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर में 238 छात्राओं को साइकिल वितरण, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

शिक्षा के साथ खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का बढ़ाया उत्साह

रतनपुर…स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रतनपुर में 238 छात्राओं को साइकिल वितरण, राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों एवं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अतिथियों ने छात्राओं और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

मुख्य अतिथियों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोहित जायसवाल एवं सुभाष अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद रतनपुर के अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने की। विशिष्ट अतिथियोंमें दुर्गा कश्यप, सुनील जायसवाल, शीतल जायसवाल, रोहिणी बैस वादे, घनश्याम रात्र, ज्वाला कौशिक, नगर पालिका के पार्षद एवं एल्डरमेन, रियाज अहमद खोखर विधायक प्रतिनिधि रतनपुर तथा विद्यालय के विधायक प्रतिनिधि पुष्पकांत कश्यप सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संस्था के प्राचार्य शरण जीत बग्गा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक, पत्रकार एवं छात्राएं शामिल हुईं।

मां सरस्वती की पूजा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को साइकिल वितरित की गई, जिसे प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।

अतिथियों ने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और शिक्षा के प्रति उनकी नियमितता को प्रोत्साहन मिलेगा।

शाला प्रबंधन समिति ने प्रस्तुत किया प्रतिवेदन

शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रविंद्र दुबे ने विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वहीं, संस्था के प्राचार्य शरण जीत बग्गा ने मांगपत्र के माध्यम से विद्यालय में शिक्षकों की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यकताओं से मंच पर उपस्थित अतिथियों को अवगत कराया।

राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का सम्मान

समारोह के दौरान विद्यालय के राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को स्मृति-चिह्न एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कुश्ती, कुराश एवं टेबल टेनिस सहित विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की गई।अतिथियों ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देते हैं। राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने वाले खिलाड़ियों की उपलब्धियां विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए गौरव का विषय हैं।

अतिथियों ने शिक्षा और खेल के महत्व पर दिया जोर
मुख्य अतिथि मोहित जायसवाल ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के अवसर मिलना आवश्यक है। उन्होंने सम्मानित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए छात्राओं से नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि सुभाष अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता के पीछे मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय, परिवार और रतनपुर का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लवकुश कश्यप ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा और खेल दोनों का समान महत्व है। उन्होंने सभी सम्मानित खिलाड़ियों एवं साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।

बोर्ड कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का सम्मान

विद्यालय में बोर्ड कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभावान छात्राओं को स्मृति-चिह्न एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित छात्राओं की सूची:

कक्षा 8वीं बोर्ड — कु. खुशी दुबे — 89.67%

कक्षा 10वीं बोर्ड — कु. विदेश्वरी पाठक —94.17%

कक्षा 12वीं कला —कु. शिवांगी प्रजापति —87.8%

कक्षा 12वीं साइंस — कु. अनुपूर्णा कहरा —93.6%

कक्षा 12वीं कॉमर्स — कु. प्रिया पटेल — 94.6%

रतनपुर में 238 छात्राओं को साइकिल वितरण, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान

शिक्षा के साथ खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का बढ़ाया उत्साह

<span style=रतनपुर में 238 छात्राओं को साइकिल वितरण, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान">
आज फोकस में

रतनपुर में 238 छात्राओं को साइकिल वितरण, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान

“अवैध कारोबार पर सख्त तेवर, बिहारी सिंह टोडर ने कहा—‘नहीं चलने दूंगा’”
आज फोकस में

“अवैध कारोबार पर सख्त तेवर, बिहारी सिंह टोडर ने कहा—‘नहीं चलने दूंगा’”

छत्तीसगढ़ में 7 दिनों तक बारिश का अलर्ट, 24 सितंबर को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में 7 दिनों तक बारिश का अलर्ट, 24 सितंबर को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी

कोनी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का किया खुलासा, 4.81 लाख का मशरूका बरामद चोरी के तीन मामलों का खुलासा
आज फोकस में

कोनी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का किया खुलासा, 4.81 लाख का मशरूका बरामद चोरी के तीन मामलों का खुलासा

चकरभाठा ओवरब्रिज के पास बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार
आज फोकस में

चकरभाठा ओवरब्रिज के पास बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार

राज्य महिला आयोग ने सुनी महिलाओं की शिकायतें, 13 मामलों पर हुई सुनवाई
आज फोकस में

राज्य महिला आयोग ने सुनी महिलाओं की शिकायतें, 13 मामलों पर हुई सुनवाई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp