Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अमलोर में विकास की बरसात, विधायक रोहित साहू ने ग्रामीणों को दी कई महत्वपूर्ण सौगातें

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- गणेशोत्सव के पावन अवसर पर ग्राम अमलोर विकास की नई सौगातों से सराबोर हो गया। शुक्रवार को आयोजित विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू ने उपस्वास्थ्य केंद्र एवं सीसी रोड का भूमिपूजन तथा टीना शेड का लोकार्पण किया। एक ही कार्यक्रम में स्वास्थ्य, सड़क और सार्वजनिक सुविधा से जुड़े कार्यों की शुरुआत से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत छुरा अध्यक्ष मीरा ठाकुर ने की

आतिशबाजी और रावत नाचा से हुआ जोरदार स्वागत

विधायक रोहित साहू के अमलोर पहुंचते ही ग्रामीणों ने उत्साह और उमंग के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। जोरदार आतिशबाजी और पारंपरिक रावत नाचा ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। गांव की गलियों में गूंजती आतिशबाजी और रावत नाचा की प्रस्तुति के बीच ग्रामीणों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों में विकास कार्यों को लेकर खासा उत्साह नजर आया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत गरियाबंद के कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य सभापति लेखराज ध्रुव तथा भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं जनपद सदस्य भेषमती/रूपसिंह साहू, जनपद सदस्य विष्णु नागेश, जनपद सदस्य पंकज निर्मलकर, जनपद सदस्य प्रतिनिधि एवं साहू समाज सौरीद परिषद अध्यक्ष रूपसिंह साहू, भाजपा मंडल खड़मा अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, फणीकेश्वर विद्यालय अध्यक्ष राजू साहू, सरपंच पुरुष राम ध्रुव, उपसरपंच दशरथ लाल बरिहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

गरीब किसान-मजदूर का बेटा हूं, जनप्रतिनिधियों की पीड़ा को करीब से समझता हूं’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि वे एक गरीब किसान-मजदूर परिवार से आते हैं और स्वयं पंच, सरपंच तथा जिला पंचायत सदस्य के रूप में जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जब किसी व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि चुनते हैं तो उनसे गांव के विकास और समस्याओं के समाधान की उम्मीद रखते हैं।

अपने जनप्रतिनिधि जीवन के अनुभव साझा करते हुए विधायक ने कहा कि जब वे सरपंच थे, तब विकास कार्यों की मांग लेकर विधायक और मंत्रियों के निवास के चक्कर लगाने पड़ते थे। कई बार लगातार प्रयास करने के बाद विकास कार्य स्वीकृत हो पाते थे।

उन्होंने कहा कि उस दौर में जनप्रतिनिधियों को होने वाली परेशानियों को उन्होंने स्वयं महसूस किया है, इसलिए आज पंच, सरपंच और अन्य जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को वे अच्छी तरह समझते हैं।

उन्होंने कहा कि राजिम विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव तक विकास पहुंचाना उनका संकल्प है और जनता के आशीर्वाद से क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की अनेक पंचायतों में लाखों रुपये के विकास कार्य वर्तमान में चल रहे हैं।

कोई पात्र गरीब परिवार प्रधानमंत्री आवास से वंचित नहीं रहेगा’

विधायक रोहित साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास जताते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई है। सरकार बनने के बाद गांव-गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने का काम जारी है।

उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि प्रदेश का कोई भी पात्र गरीब परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित न रहे। ग्रामीण विकास और गरीबों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा लगातार योजनाओं को जमीन पर उतारा जा रहा है।

विधायक ने बताया कि राजिम विधानसभा क्षेत्र के घाटखाले और छुरा क्षेत्र में करीब 200 करोड़ रुपये के जलावर्धन कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से किसानों को लाभ मिलने के साथ कृषि गतिविधियों को मजबूती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

अमलोर के खाते में विकास कार्यों की कई सौगातें

कार्यक्रम के दौरान विधायक रोहित साहू ने अमलोर में विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा भी की। इनमें सीसी रोड, महिला सामुदायिक भवन, शीतला मंदिर के पास टीना शेड, यादव समाज के लिए 10 हजार रुपये, गणेश समिति के लिए 15 हजार रुपये, मुक्तिधाम एवं यात्री प्रतीक्षालय सहित विभिन्न कार्य शामिल हैं।

विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत जरूरतों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। सड़क, भवन, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विस्तार गांवों की जरूरत के अनुसार किया जाएगा।

मीरा ठाकुर बोलीं—विकास की रफ्तार से 2029 तक विकसित विधानसभा की उम्मीद

जनपद पंचायत छुरा अध्यक्ष मीरा ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। वहीं राजिम विधानसभा क्षेत्र में जिस गति से विकास कार्य आगे बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए उन्हें उम्मीद है कि वर्ष 2029 तक राजिम विधानसभा क्षेत्र भी विकसित विधानसभा के रूप में अपनी पहचान बनाएगा।

उन्होंने कहा कि पहले पंच और सरपंचों को विकास कार्यों की मांग लेकर रायपुर स्थित विधायक निवास के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब राजिम विधायक स्वयं गांव-गांव पहुंचकर विकास कार्यों की जानकारी ले रहे हैं और जरूरत के अनुसार कार्यों की घोषणा कर रहे हैं।

मीरा ठाकुर ने कहा कि अमलोर में भी महज दो वर्षों में लगभग 50 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी गई है।

लेखराज ध्रुव बोले—लगातार गांवों के बीच पहुंच रहे विधायक

जिला पंचायत सभापति लेखराज ध्रुव ने कहा कि पिछले चार दिनों से वे विधायक रोहित साहू के साथ छुरा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और गांव-गांव तक विकास कार्य पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पहले ग्रामीणों को विधायक से मिलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब विधायक स्वयं ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं।

मूसलाधार बारिश भी नहीं रोक सकी गांवों तक पहुंचने की रफ्तार

भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने विधायक रोहित साहू के लगातार क्षेत्रीय दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश के बावजूद विधायक ने अपने कार्यक्रमों को रद्द नहीं किया।

उन्होंने बताया कि बारिश के बीच विधायक करीब चार किलोमीटर तक ट्रैक्टर चलाकर, नाला पार करते हुए और कच्चे वनमार्ग से होकर जतमई से तालेसर पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के बीच विधायक का गांव तक पहुंचना ग्रामीणों के लिए विशेष अनुभव रहा।

चंद्रशेखर साहू ने कहा कि विधायक का लगातार गांवों में पहुंचना और विकास कार्यों के कार्यक्रमों में शामिल होना क्षेत्र के प्रति उनकी सक्रियता को दर्शाता है।

उपस्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य सुविधा की उम्मीद, सीसी रोड से आवागमन होगा आसान

अमलोर में उपस्वास्थ्य केंद्र का भूमिपूजन होने से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद बढ़ी है। वहीं सीसी रोड के निर्माण से आवागमन सुगम होने तथा टीना शेड के लोकार्पण से सार्वजनिक गतिविधियों के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलने की बात ग्रामीणों ने कही।

कार्यक्रम में पवन साहू, कुमेश्वर साहू, हितेश साहू, अजय ध्रुव, पाल सिंह ध्रुव, योगेंद्र कुमार साहू, उत्तम कुमार ध्रुव, मानिक राम ध्रुव, खेमराज साहू, नारायण बरिहा, देवा ध्रुव, गुलाब बरिहा, घनश्याम बरिहा, सुंदर पटेल, भुनेश्वर साहू, गंगा राम पांडेय, चतुर साहू, रूपसिंह साहू, कामेश्वरी बरिहा, तीजन बरिहा, नीरमति ध्रुव, खेमेश्वरी बरिहा, हीरा बरिहा, गुलेन्दर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अमलोर में बारिश की बूंदों के बीच विकास कार्यों की शुरुआत और ग्रामीणों के पारंपरिक स्वागत ने कार्यक्रम को खास बना दिया। उपस्वास्थ्य केंद्र, सीसी रोड और टीना शेड जैसी सुविधाओं की सौगात से ग्रामीणों में आने वाले दिनों में गांव की तस्वीर बदलने की उम्मीद दिखाई दी।

लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से शुरू होगा 68वां सालाना उर्स-ए-पाक
आज फोकस में

लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से शुरू होगा 68वां सालाना उर्स-ए-पाक

लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से शुरू होगा 68वां सालाना उर्स-ए-पाक
आज फोकस में

लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से शुरू होगा 68वां सालाना उर्स-ए-पाक

एनटीपीसी सीपत में बॉयलर प्रोटेक्शन एवं बेस्ट ऑपरेशनल प्रैक्टिसेज पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित
आज फोकस में

एनटीपीसी सीपत में बॉयलर प्रोटेक्शन एवं बेस्ट ऑपरेशनल प्रैक्टिसेज पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित

गणेश विसर्जन में तेज आवाज में DJ बजाना पड़ा भारी, रतनपुर पुलिस ने DJ वाहन समेत पूरा साउंड सिस्टम किया जब्त
आज फोकस में

गणेश विसर्जन में तेज आवाज में DJ बजाना पड़ा भारी, रतनपुर पुलिस ने DJ वाहन समेत पूरा साउंड सिस्टम किया जब्त

<span style=अमलोर में विकास की बरसात, विधायक रोहित साहू ने ग्रामीणों को दी कई महत्वपूर्ण सौगातें">
आज फोकस में

अमलोर में विकास की बरसात, विधायक रोहित साहू ने ग्रामीणों को दी कई महत्वपूर्ण सौगातें

पितईबंद में ‘आंगन मिलन उत्सव’ का आयोजन, ओंकार यदु ने कहा—बच्चों और महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य से बनेगा स्वस्थ समाज
आज फोकस में

पितईबंद में ‘आंगन मिलन उत्सव’ का आयोजन, ओंकार यदु ने कहा—बच्चों और महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य से बनेगा स्वस्थ समाज

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp