
समझाइश के बाद भी नहीं मानी बात, पुलिस ने की कार्रवाई
माजदा वाहन, 10 साउंड बॉक्स, 12 लाइट और 3 जनरेटर जब्त
रतनपुर… में गणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाना डीजे संचालक को भारी पड़ गया। 25 सितंबर 2026 को रतनपुर पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान नूतन चौक, बड़ी बाजार पहुंची, जहां तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था।पुलिस के अनुसार,डीजे संचालक को तेज आवाज में डीजे नहीं बजाने की समझाइश दी गई,
लेकिन इसके बाद भी आवाज कम नहीं की गई। न्यायालय एवं जिला दंडाधिकारी के आदेशों के उल्लंघन पर पुलिस ने डीजे वाहन को थाना लाकर कार्रवाई की। पुलिस ने माजदा वाहन क्रमांक CG 10 CB 8529, उसमें लगे 10 साउंड बॉक्स,12 लाइट,3 जनरेटर सहित अन्य डीजे उपकरण जब्त किए हैं।
डीजे संचालक राजेश मार्को, पिता रामनारायण मार्को,उम्र 23 वर्ष, निवासी खाड़ा थाना सीपत,जिला बिलासपुर के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

गणेश विसर्जन में तेज आवाज में DJ बजाना पड़ा भारी, रतनपुर पुलिस ने DJ वाहन समेत पूरा साउंड सिस्टम किया जब्त">








