Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर में 61 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण, 302 किलो से अधिक गांजा किया नष्ट

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई के साथ जब्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण की प्रक्रिया भी पूरी की गई। जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 61 प्रकरणों में जब्त गांजा, नशीली सिरप, ब्राउन शुगर, इंजेक्शन, चरस, कैप्सूल और टैबलेट सहित विभिन्न मादक पदार्थों का नियमानुसार नष्टीकरण किया गया।

बिलासपुर पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक-सह-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की उपस्थिति और निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। जब्त मादक पदार्थों को कोनी थाना क्षेत्र के मोहतरा स्थित सूधा बायो पावर प्राइवेट लिमिटेड की भट्ठी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत जलाकर नष्ट किया गया। नष्टीकरण की कार्रवाई में रोलर का भी उपयोग किया गया।
नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 302.642 किलोग्राम गांजा, 1,989 नग सिरप, 2.9 ग्राम ब्राउन शुगर, 9,641 नग इंजेक्शन एवं एम्पुल, 9.38 ग्राम चरस, 248 कैप्सूल और 11,610 टैबलेट शामिल हैं।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल, सहायक आबकारी आयुक्त नवनीत तिवारी, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी तथा पंचान मौजूद रहे।
बिलासपुर पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जब्त मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण कर उनके दोबारा दुरुपयोग की आशंका को समाप्त किया जा रहा है।

महानदी तट पर गंगा आरती से जगमगाया राजिम, आरु साहू की लोक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
आज फोकस में

महानदी तट पर गंगा आरती से जगमगाया राजिम, आरु साहू की लोक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

गरियाबंद पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘साइबर जागृति अभियान’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री ने गरियाबंद जिले को किया पुरस्कृत
आज फोकस में

गरियाबंद पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘साइबर जागृति अभियान’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री ने गरियाबंद जिले को किया पुरस्कृत

सीपत बहेरा पुल के पास सीपत पुलिस की रेड एक आरोपी शराब के साथ गिरफ्तार
आज फोकस में

सीपत बहेरा पुल के पास सीपत पुलिस की रेड एक आरोपी शराब के साथ गिरफ्तार

दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस की कार्रवाई, 2 महिलाओं सहित 11 वारंटी गिरफ्तार दो स्थायी वारंटियों को भी पकड़ा, सभी को न्यायालय में किया पेश
आज फोकस में

दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस की कार्रवाई, 2 महिलाओं सहित 11 वारंटी गिरफ्तार दो स्थायी वारंटियों को भी पकड़ा, सभी को न्यायालय में किया पेश

संघ शताब्दी वर्ष: अधिकतम स्थान पर शाखा योजना से गांव-गांव में गूंजा राष्ट्रवाद का मंत्र, तर्रा में नवीन शाखा का शुभारंभ
आज फोकस में

संघ शताब्दी वर्ष: अधिकतम स्थान पर शाखा योजना से गांव-गांव में गूंजा राष्ट्रवाद का मंत्र, तर्रा में नवीन शाखा का शुभारंभ

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, भरनी की शानदार जीत
आज फोकस में

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, भरनी की शानदार जीत

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp