
तखतपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कुआं की सरपंच शिवकुमारी वस्त्रकर के विरुद्ध ग्राम के पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन अनुविभागीय अधिकारी तखतपुर के समक्ष लगाया था।
जिस पर कार्यवाही करते हुए आज तहसीलदार शशांक शुक्ला के द्वारा कुआं ग्राम पंचायत भवन में विश्वास प्रस्ताव को लेकर मतदान कराया गया।
मतदान के दौरान सभी पंचों ने सरपंच के पक्ष एवं विपक्ष में अपना मतदान दिया। मतदान परिणाम में पंचों के द्वारा लगाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया।
इस संबंध में तहसीलदार शशांक शुक्ला ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में मतदान संपन्न कराया गया, जिसमें अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया है। अब शिवकुमारी वस्त्रकर ही ग्राम पंचायत कुआं की सरपंच बनी रहेंगी।

कुआं सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज">








