Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बदहाली सड़क को लेकर आम आदमी पार्टी की चेतावनी

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

नारायणपुर:-;; अंतागढ़–नारायणपुर सड़क की बदहाली और यात्री बस सेवा बंद होने से परेशान जनता की आवाज उठाने के बाद बस सेवा बहाल हुई है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व अध्यक्ष बस्तर लोकसभा नरेन्द्र नाग ने इसे जनता के संघर्ष का सकारात्मक परिणाम बताते हुए जिला प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब ज्ञापन और आंदोलन की चेतावनी के बाद प्रशासन हरकत में आ सकता है, तो जनता को महीनों तक परेशान क्यों होने दिया गया?
नरेन्द्र नाग ने कहा कि अंतागढ़–नारायणपुर मार्ग पर भारी माइंस वाहनों के आवागमन के बीच सड़क की हालत लगातार खराब होती रही। गड्ढों, धूल और कीचड़ से आम नागरिक परेशान होते रहे, यात्री बसें प्रभावित रहीं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी समय रहते स्थायी समाधान नहीं कर पाए। आखिर जनता की मूलभूत सुविधा सुनिश्चित करना किसकी जिम्मेदारी है? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहासड़क की स्थिति सुधरने तक भारी माइंस वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए नियमानुसार ठोस कार्रवाई की जाए।
भारी वाहनों से सड़क को हुए नुकसान का तकनीकी सर्वे कराया जाए।
सड़क मरम्मत और निर्माण कार्य की समय-सीमा सार्वजनिक की जाए तथा संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय हो।
नरेन्द्र नाग ने चेतावनी देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी बस सेवा बहाल होने के बाद भी सड़क की समस्या को नजरअंदाज नहीं करेगी। जनता को राहत देना प्रशासन का एहसान नहीं, उसकी जिम्मेदारी है। यदि सड़क की मरम्मत और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आम आदमी पार्टी क्षेत्रवासियों के साथ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन तेज करेगी।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp