Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजिम विधायक रोहित साहू ने विधायक निवास में किया सेवा तीर्थ यात्रियों का सम्मान

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

गरियाबंद:- वाराणसी से गुजरात के वड़नगर तक आयोजित जल जन सेवा संकल्प अभियान में सहभागी छत्तीसगढ़ के सेवा तीर्थ यात्रियों का राजिम विधायक रोहित साहू ने विधायक निवास में सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने यात्रियों के सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उल्लेखनीय है कि जल जन सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक 21 दिवसीय यात्रा आयोजित की गई। इस यात्रा का उद्देश्य सेवा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक जागरूकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था। वाराणसी से वड़नगर तक की इस यात्रा में विभिन्न राज्यों के सेवा तीर्थ यात्रियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
सम्मान समारोह में दीपक साहू, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा गरियाबंद एवं छत्तीसगढ़ यात्रा प्रभारी, ओंकार साहू, रवि कुमार साहू, सुरेन्द्र साहू, टूकेश्वर साहू, देवनारायण साहू और उमेश साहू सहित सेवा तीर्थ यात्री उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सरपंच लोमश राम साहू, उपसरपंच नीलेश टंडन, संजय सोनकर, शीतला सिन्हा, आयुष तिवारी, मुकेश ध्रुव, मनीष साहू, पुखराज साहू, एवं घनश्याम ध्रुव सुनील साहू सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।
विधायक रोहित साहू द्वारा सेवा तीर्थ यात्रियों का सम्मान युवाओं के सेवा कार्यों के प्रति प्रोत्साहन और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा। इस आयोजन ने सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने का संदेश दिया।

रतनपुर के भेड़ीमुड़ा में 20 वर्षीय युवती की मौत, घर में फांसी पर लटका मिला शव
आज फोकस में

रतनपुर के भेड़ीमुड़ा में 20 वर्षीय युवती की मौत, घर में फांसी पर लटका मिला शव

पांच महीने से शिकायतें लंबित,राजिम एसडीएम की कार्यप्रणाली पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, सात दिवस में कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

पांच महीने से शिकायतें लंबित,राजिम एसडीएम की कार्यप्रणाली पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, सात दिवस में कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

<span style=राजिम विधायक रोहित साहू ने विधायक निवास में किया सेवा तीर्थ यात्रियों का सम्मान">
आज फोकस में

राजिम विधायक रोहित साहू ने विधायक निवास में किया सेवा तीर्थ यात्रियों का सम्मान

कोंडागांव में हाउसिंग बोर्ड के मुंशी का संदिग्ध अवस्था में लटका मिला शव, क्षेत्र में सनसनी
आज फोकस में

कोंडागांव में हाउसिंग बोर्ड के मुंशी का संदिग्ध अवस्था में लटका मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

बिलासपुर में किरायेदारों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य, किरायेदारों की जानकारी पुलिस को देना अनिवार्य, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जारी किया आदेश
आज फोकस में

बिलासपुर में किरायेदारों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य, किरायेदारों की जानकारी पुलिस को देना अनिवार्य, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जारी किया आदेश

शासकीय जेएमपी महाविद्यालय तखतपुर में लगा मतदाता सूची सुधार विशेष शिविर, 17 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को किया गया प्रोत्साहित
आज फोकस में

शासकीय जेएमपी महाविद्यालय तखतपुर में लगा मतदाता सूची सुधार विशेष शिविर, 17 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को किया गया प्रोत्साहित

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp