
अज्ञात कारणों से युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच
रतनपुर….नगर के भेड़ीमुड़ा क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 6 बजे एक 20 वर्षीय युवती की मौत से सनसनी फैल गई। जगदेवबंद तालाब के पास रहने वाली युवती का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी।जानकारी के अनुसार, राखी धीवर, पिता रामकुमार धीवर, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी भेड़ीमुड़ा रतनपुर ने कथित तौर पर अपने घर में फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवती द्वारा यह कदम उठाए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

रतनपुर के भेड़ीमुड़ा में 20 वर्षीय युवती की मौत, घर में फांसी पर लटका मिला शव">








