Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अष्टमी पर माँ महामाया के दरबार पहुंचे भूपेश बघेल, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर। शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रतनपुर स्थित प्रसिद्ध सिद्ध शक्तिपीठ माँ महामाया देवी मंदिर पहुंचे। उन्होंने माँ महामाया देवी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की और प्रदेश की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
रतनपुर पहुंचने पर वीआईपी पार्किंग स्थल में कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं मंदिर प्रांगण में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर सहित ट्रस्ट के सदस्यों ने भी उनका स्वागत किया।
इसके बाद भूपेश बघेल मंदिर के गर्भगृह पहुंचे और माँ महामाया देवी की पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर की परिक्रमा की और वहां मौजूद श्रद्धालुओं से मुलाकात की।
दर्शन के पश्चात वे मंदिर ट्रस्ट के बैठक कक्ष पहुंचे, जहां कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। कुछ समय रुकने के बाद वे अपने निवास भिलाई के लिए रवाना हो गए।
इस दौरान कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, पूर्व विधायक शैलेश पांडे, पूर्व विधायक रश्मि सिंह, जिला अध्यक्ष हिमांशु, ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, रतनपुर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, शीतल जायसवाल, नीरज जायसवाल, समीर बबला, सुधीर दुबे, पार्षद सुनील अग्रवाल ‘संटी’, पुष्पकांत कश्यप, रामफल श्रीवास, शोभा कुलदीप दुबे, अर्चना संतोष सोनी, नीलिमा सिंह, रियाज अहमद, रवि रावत, ताहिर अली, अशरफ बेग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खम्हरिया आवास मोहल्ला शीतला मंदिर में दुर्गा उत्सव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने किए माता रानी के दर्शन
आज फोकस में

खम्हरिया आवास मोहल्ला शीतला मंदिर में दुर्गा उत्सव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने किए माता रानी के दर्शन

गरियाबंद के अधीक्षण अभियंता एस.के. बर्मन को बड़ी जिम्मेदारी, बने मुख्य अभियंता बांध सुरक्षा
आज फोकस में

गरियाबंद के अधीक्षण अभियंता एस.के. बर्मन को बड़ी जिम्मेदारी, बने मुख्य अभियंता बांध सुरक्षा

मुंगेली टोल प्लाजा में लापरवाही
आज फोकस में

मुंगेली टोल प्लाजा में लापरवाही

<span style=अष्टमी पर माँ महामाया के दरबार पहुंचे भूपेश बघेल, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना">
आज फोकस में

अष्टमी पर माँ महामाया के दरबार पहुंचे भूपेश बघेल, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

उर्स मुजाहिद-ए-छत्तीसगढ़ का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न, अकीदतमंद हुए शामिल…
आज फोकस में

उर्स मुजाहिद-ए-छत्तीसगढ़ का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न, अकीदतमंद हुए शामिल…

बच्ची को बचाने आई दादी पर धारदार हथियार से हमला, इलाज के दौरान मौत.मेंड्रा में वारदात से सनसनी, 26 वर्षीय आरोपी पुलिस की हिरासत में
आज फोकस में

बच्ची को बचाने आई दादी पर धारदार हथियार से हमला, इलाज के दौरान मौत.मेंड्रा में वारदात से सनसनी, 26 वर्षीय आरोपी पुलिस की हिरासत में

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp