Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों पर रोक के लिए गंभीरता पूर्वक करे कार्य – कलेक्टर शर्मा

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में एनकार्ड, जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं नशामुक्त भारत अभियान की बैठक लेकर जिले में सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, नशामुक्ति अभियान एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सड़क सुरक्षा के उपायों को प्रभावी बनाने कहा। कलेक्टर ने जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों पर रोक लगाने के लिए गंभीरता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में कहीं भी अवैध या छिपी हुई मादक पदार्थों की फसलों की खेती होने की सूचना मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने नेशनल हाईवे पर चिन्हित अतिक्रमणों को हटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री शर्मा ने सड़क पर घुमंतु एवं आवारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की। कलेक्टर श्री शर्मा ने सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने तथा समझाइश देने के निर्देश दिए। आवागमन के दौरान दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही स्कूली बच्चों एवं 18 वर्ष से कम आयु के नाबालिगों को बिना वैध लाइसेंस वाहन नहीं चलाने के लिए जागरूक एवं निर्देशित किया।
कलेक्टर ने नशामुक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए आबकारी, समाज कल्याण, कृषि एवं राजस्व विभाग सहित संबंधित विभागों को नशामुक्ति के संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा। उन्होंने नशामुक्ति के लिए टोल फ्री नंबर 14446 का अधिक से अधिक प्रचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशा विनाश की जड़ है। स्कूली बच्चों एवं युवाओं को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। नशामुक्ति अंतर्गत स्कूल एवं कॉलेजों में विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं तथा जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

गुणवत्ता और समय-सीमा पर नहीं होगा कोई समझौता : विधायक अटल श्रीवास्तव
आज फोकस में

गुणवत्ता और समय-सीमा पर नहीं होगा कोई समझौता : विधायक अटल श्रीवास्तव

भाजपा सरकार में जंगलों की कटाई पर नियम-कानून बेअसर? ठेकेदार पर मेहरबानी या विभागीय लापरवाही? विधायक रोहित साहू के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पर भी उठे सवाल
आज फोकस में

भाजपा सरकार में जंगलों की कटाई पर नियम-कानून बेअसर? ठेकेदार पर मेहरबानी या विभागीय लापरवाही? विधायक रोहित साहू के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पर भी उठे सवाल

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव की पहल: ‘ना बाल विवाह, ना बाल शोषण’ के संदेश से गूंजा शहर
आज फोकस में

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव की पहल: ‘ना बाल विवाह, ना बाल शोषण’ के संदेश से गूंजा शहर

सेवानिवृत्ति पर 04 शासकीय सेवकों को मिला पीपीओ एवं जीपीओ
आज फोकस में

सेवानिवृत्ति पर 04 शासकीय सेवकों को मिला पीपीओ एवं जीपीओ

रेशम विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजीराम को कलेक्टर नम्रता जैन ने शॉल एवं श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित
आज फोकस में

रेशम विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजीराम को कलेक्टर नम्रता जैन ने शॉल एवं श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ :–समय न्यूज़ लाइव :-   जलदापारा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घटना के पीछे का कारण अज्ञात
आज फोकस में

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ :–समय न्यूज़ लाइव :- जलदापारा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घटना के पीछे का कारण अज्ञात

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp