
कोण्डागांव, :— जिला कार्यालय में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान माह अक्टूबर में सेवानिवृत्त हुए 04 शासकीय सेवकों को सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) एवं ग्रेच्युटी भुगतान आदेश (जीपीओ) की प्रतियां प्रदान की गईं।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पीपीओ एवं जीपीओ सौंपते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं। जिला कोषालय द्वारा पेंशन प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करते हुए संबंधित कर्मचारियों के पेंशन प्राधिकार आदेश सेवानिवृत्ति के दिन ही जारी किए गए।
सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों में गृह विभाग के उपनिरीक्षक दशरथ नेताम, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शिवनारायण हल्दकार, शिक्षा विभाग के प्रधान पाठक राजेन्द्र कुमार गोटी और फागूराम मौर्य शामिल हैं।
इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनके दीर्घ सेवाकाल की सराहना की गई तथा उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में जिला कोषालय अधिकारी रजनीश पटेल, निर्मल शार्दुल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सेवानिवृत्ति पर 04 शासकीय सेवकों को मिला पीपीओ एवं जीपीओ">






