Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

33 केवी लाइन का बार-बार ब्रेकडाउन, मस्तूरी ब्लॉक में बिजली व्यवस्था बेहाल! कोनी फीडर में 15 घंटे से अधिक बिजली गुल

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर:;— मस्तूरी ब्लॉक में बिजली व्यवस्था को लेकर बिजली विभाग के मेंटेनेंस और निर्बाध आपूर्ति के दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हल्की आंधी और खराब मौसम के बीच 33 केवी विद्युत लाइन का बार-बार टूटना और ब्रेकडाउन होना विभाग की तैयारियों की पोल खोल रहा है। इसका सीधा असर पूरे मस्तूरी ब्लॉक की ग्राम पंचायतों और खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है।
मस्तूरी बिजली सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले कोनी फीडर में बिजली आपूर्ति का हाल बेहद चिंताजनक है। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे बिजली बंद हुई। रात 10 बजे लगभग 20 मिनट के लिए आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन इसके बाद फिर बिजली गुल हो गई। पूरी रात अंधेरे में गुजारने के बाद सुबह करीब 5:30 बजे बिजली आई। इस तरह उपभोक्ताओं को 15 घंटे से अधिक समय तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब 33 केवी की मुख्य सप्लाई लाइन ही बार-बार ब्रेकडाउन का शिकार हो रही है, तो 11 केवी फीडरों से निर्बाध बिजली आपूर्ति की उम्मीद कैसे की जा सकती है? आखिर मुख्य लाइन में बार-बार खराबी क्यों आ रही है और इसका स्थायी समाधान अब तक क्यों नहीं हो पाया?
स्थिति यह है कि मस्तूरी ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों में आए दिन बिजली बंद होने से आम उपभोक्ता, किसान और छोटे व्यवसायी परेशान हैं। हर बार तकनीकी खराबी और लाइन में फॉल्ट का हवाला दिया जाता है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नजर नहीं आता।
अब सवाल बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से है कि मेंटेनेंस के नाम पर आखिर क्या काम किया जा रहा है? क्या विभाग केवल ब्रेकडाउन के बाद मरम्मत तक सीमित है या विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी कोई ठोस योजना है?
ग्रामीण उपभोक्ताओं की मांग है कि 33 केवी मुख्य लाइन की तकनीकी जांच कराई जाए, बार-बार होने वाले ब्रेकडाउन की वजह पता लगाई जाए और स्थायी सुधार किया जाए, ताकि मस्तूरी ब्लॉक के लोगों को बार-बार पूरी रात अंधेरे में न गुजारनी पड़े।

गुणवत्ता और समय-सीमा पर नहीं होगा कोई समझौता : विधायक अटल श्रीवास्तव
आज फोकस में

गुणवत्ता और समय-सीमा पर नहीं होगा कोई समझौता : विधायक अटल श्रीवास्तव

भाजपा सरकार में जंगलों की कटाई पर नियम-कानून बेअसर? ठेकेदार पर मेहरबानी या विभागीय लापरवाही? विधायक रोहित साहू के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पर भी उठे सवाल
आज फोकस में

भाजपा सरकार में जंगलों की कटाई पर नियम-कानून बेअसर? ठेकेदार पर मेहरबानी या विभागीय लापरवाही? विधायक रोहित साहू के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पर भी उठे सवाल

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव की पहल: ‘ना बाल विवाह, ना बाल शोषण’ के संदेश से गूंजा शहर
आज फोकस में

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव की पहल: ‘ना बाल विवाह, ना बाल शोषण’ के संदेश से गूंजा शहर

सेवानिवृत्ति पर 04 शासकीय सेवकों को मिला पीपीओ एवं जीपीओ
आज फोकस में

सेवानिवृत्ति पर 04 शासकीय सेवकों को मिला पीपीओ एवं जीपीओ

रेशम विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजीराम को कलेक्टर नम्रता जैन ने शॉल एवं श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित
आज फोकस में

रेशम विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजीराम को कलेक्टर नम्रता जैन ने शॉल एवं श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ :–समय न्यूज़ लाइव :-   जलदापारा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घटना के पीछे का कारण अज्ञात
आज फोकस में

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ :–समय न्यूज़ लाइव :- जलदापारा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घटना के पीछे का कारण अज्ञात

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp