Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धान का समर्थन मूल्य 3358 रुपये करने की मांग, किसानों के बकाया 150 रुपये प्रति क्विंटल का हो भुगतान : आम आदमी पार्टी

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर:– छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी से पहले किसानों की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर के माध्यम से कृषि मंत्री को ज्ञापन सौंपकर धान का समर्थन मूल्य 3,358 रुपये प्रति क्विंटल करने और किसानों को 150 रुपये प्रति क्विंटल की बकाया राशि का भुगतान करने की मांग की।
आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला ने कहा कि धान खरीदी से पहले किसानों की पंजीयन, गिरदावरी और रकबा संशोधन जैसी समस्याओं का समाधान जरूरी है।
ज्ञापन में बायोमेट्रिक अनिवार्यता समाप्त करने, सर्वर और नेटवर्क की समस्याएं दूर करने तथा किसानों की सहमति के बिना रकबे में किसी तरह का संशोधन नहीं करने की मांग भी शामिल है।
प्रियंका शुक्ला ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना चाहिए। यदि सरकार ने मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आम आदमी पार्टी प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करेगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में रवि यादव, परदेसी रात्रे, संजय गढ़िवाल, कुणाल खांडे, विवेक यादव, नीलोत्पल शुक्ला, सुभाष बेला और चिंतादेवी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सहकारी समितियों के कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण, 4 और 5 नवंबर को कार्यशाला का आयोजन
आज फोकस में

सहकारी समितियों के कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण, 4 और 5 नवंबर को कार्यशाला का आयोजन

बिलासपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, विधायक सुशांत शुक्ला करेंगे दो केंद्रों का लोकार्पण
आज फोकस में

बिलासपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, विधायक सुशांत शुक्ला करेंगे दो केंद्रों का लोकार्पण

राज्योत्सव में एनटीपीसी सीपत की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, राख से निर्मित उत्पादों एवं सामाजिक विकास की पहलों का प्रदर्शन
आज फोकस में

राज्योत्सव में एनटीपीसी सीपत की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, राख से निर्मित उत्पादों एवं सामाजिक विकास की पहलों का प्रदर्शन

गिरदावरी और पंजीयन की खामियों से परेशान किसान, सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

गिरदावरी और पंजीयन की खामियों से परेशान किसान, सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन

मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु दिनांक 03.11.2026 BLO को प्रशिक्षण संपन्न
आज फोकस में

मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु दिनांक 03.11.2026 BLO को प्रशिक्षण संपन्न

NSUI ने आयोजित की नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं की भव्य प्रवेश पार्टी, बड़ी संख्या में पहुंचे विद्यार्थी
आज फोकस में

NSUI ने आयोजित की नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं की भव्य प्रवेश पार्टी, बड़ी संख्या में पहुंचे विद्यार्थी

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp