Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर में लगातार बिजली हादसों पर उठे सवाल, अब अगला हादसा किसका?

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर…रतनपुर नगर क्षेत्र में पिछले पांच-छह महीनों के दौरान बिजली करंट की चपेट में आने से चार लोगों की मौत का मामला सामने आने के बाद बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था और विद्युत लाइनों के रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता राम आश्रय कश्यप ने इन घटनाओं को लेकर चिंता जताते हुए विभाग से सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और नियमित पेट्रोलिंग की मांग की है। कश्यप के अनुसार,बीते कुछ महीनों में भेड़ीमुड़ा क्षेत्र में दो,मेंडरापारा में एक और करहैयापारा में एक व्यक्ति की बिजली लाइन के संपर्क में आने से दर्दनाक मौत हुई है। हाल ही में 22 वर्षीय मिर्जा सलमान बेग की मौत ने एक बार फिर विद्युत सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता का आरोप है कि कई स्थानों पर बिजली के तार जमीन से पर्याप्त ऊंचाई पर नहीं हैं,जबकि कुछ जगहों पर खंभों पर तार झूलते नजर आते हैं। इसके अलावा बिजली लाइनों के आसपास पेड़-पौधों और झाड़ियों की नियमित कटाई-छंटाई नहीं होने को भी उन्होंने हादसों की संभावित वजह बताया है।

क्या नियमित पेट्रोलिंग हो रही है?

राम आश्रय कश्यप का कहना है कि यदि बिजली लाइनों की समय-समय पर पेट्रोलिंग की जाती और तारों के आसपास मौजूद पेड़-पौधों व झाड़ियों की आवश्यकतानुसार कटाई-छंटाई की जाती, तो हादसों के खतरे को कम किया जा सकता था। उन्होंने विद्युत विभाग से ऐसे संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर तत्काल सुधार कार्य कराने की मांग की है।
अब सवाल सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार हो रहे हादसों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि विद्युत लाइनों की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर विभाग की निगरानी व्यवस्था कितनी प्रभावी है। स्थानीय लोगों में भी इस बात को लेकर चिंता है कि यदि समय रहते आवश्यक सुधार नहीं किए गए तो भविष्य में फिर कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
राम आश्रय कश्यप ने रतनपुर के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से मामले को गंभीरता से उठाने की अपील की है। साथ ही बिजली विभाग से विद्युत लाइनों की जांच, नियमित पेट्रोलिंग, पेड़ों की छंटाई और खतरनाक स्थानों पर आवश्यक सुधार कराने की मांग की है।
हालांकि, बिजली विभाग की ओर से इन आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है। विभाग की प्रतिक्रिया मिलने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।

सहकारी समितियों के कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण, 4 और 5 नवंबर को कार्यशाला का आयोजन
आज फोकस में

सहकारी समितियों के कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण, 4 और 5 नवंबर को कार्यशाला का आयोजन

बिलासपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, विधायक सुशांत शुक्ला करेंगे दो केंद्रों का लोकार्पण
आज फोकस में

बिलासपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, विधायक सुशांत शुक्ला करेंगे दो केंद्रों का लोकार्पण

राज्योत्सव में एनटीपीसी सीपत की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, राख से निर्मित उत्पादों एवं सामाजिक विकास की पहलों का प्रदर्शन
आज फोकस में

राज्योत्सव में एनटीपीसी सीपत की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, राख से निर्मित उत्पादों एवं सामाजिक विकास की पहलों का प्रदर्शन

गिरदावरी और पंजीयन की खामियों से परेशान किसान, सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

गिरदावरी और पंजीयन की खामियों से परेशान किसान, सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन

मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु दिनांक 03.11.2026 BLO को प्रशिक्षण संपन्न
आज फोकस में

मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु दिनांक 03.11.2026 BLO को प्रशिक्षण संपन्न

NSUI ने आयोजित की नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं की भव्य प्रवेश पार्टी, बड़ी संख्या में पहुंचे विद्यार्थी
आज फोकस में

NSUI ने आयोजित की नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं की भव्य प्रवेश पार्टी, बड़ी संख्या में पहुंचे विद्यार्थी

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp