Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दीपावली आपसी प्रेम, विश्वास, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का पर्व – विधायक रोहित साहू

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*राजिम*:-राजिम विधायक रोहित साहू द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हजारो की संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि,भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, विश्वास, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर है। क्षेत्र के लोगों का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ऐसे आयोजनों से जनप्रतिनिधि और जनता के बीच आत्मीय संबंध मजबूत होते हैं। उन्होंने सभी से मिल-जुलकर क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के कार्यों में सहभागी बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता के अलावा क्षेत्र के लोगो का विशेष प्रेम विधायक साहू के प्रति देखने को मिला। कहा कि देवतुल्य कार्यकर्ता और क्षेत्र की जनता का अशीर्वाद ही उन्हें संबल प्रदान करता है और यही उनकी पूंजी है। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगो ने दीपावली पर्व को और खुशनुमा बना दिया। यह आयोजन उनके गृहग्राम पीपरछेड़ी से लगे हुए सरहद में हुआ जहां दीपावली की खुशियों के साथ आपसी प्रेम, सौहार्द्र और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम को पूर्व सांसद राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, जिला भारतीय जनता पाटी्र के अध्यक्ष अनिल चंद्राकर,गरियाबंद जिला प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने संबांधित किया। इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री शेखर साहू, जनपद अध्यक्ष इंद्राणी-नेहरू साहू,जिला सोसायटी संघ के महा अध्यक्ष जितेंद्र सोनकर, राजिम नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव, नवापारा नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू,जिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू साहू,चंद्रशेखर हरित, भागवत हरित, राजिम भक्तिन मंदिर समिति के अध्यक्ष लाला साहू, राजिम मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष हरीश साहू, राजिम नपा उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष सतीश यादव, जिला भाजयुमो अध्यक्ष दीपक साहू, साहू समाज के वरिष्ठ नेता भुवनेश्वर साहू, जिला पंचायत सदस्य नंदनी-ओंकार साहू, अभिषेक सोनकर, संजय सोनकर, सुश्री छाया राही, खुशी साहू,स्निग्धा शर्मा, प्रवीण पुष्पाकर, आकाश सिंह राजपूत, जवाहर शर्मा, महेश साहू, प्रमोद साहू, झंगु साहू सहित मंडल के पदाधिकारी, महिला मोर्चा की पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद थे।

<span style=दीपावली आपसी प्रेम, विश्वास, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का पर्व – विधायक रोहित साहू">
आज फोकस में

दीपावली आपसी प्रेम, विश्वास, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का पर्व – विधायक रोहित साहू

कोंडागांव पुलिस ने पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित भाई-बहनों संग मनाई दिवाली, बांटे कपड़े और मिठाइयाँ
आज फोकस में

कोंडागांव पुलिस ने पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित भाई-बहनों संग मनाई दिवाली, बांटे कपड़े और मिठाइयाँ

एनटीपीसी सीपत में 52वां स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित, 2,300 पौधों का रोपण एवं बालिकाओं और दिव्यांगजनों को साइकिल वितरित
आज फोकस में

एनटीपीसी सीपत में 52वां स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित, 2,300 पौधों का रोपण एवं बालिकाओं और दिव्यांगजनों को साइकिल वितरित

रतनपुर में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
आज फोकस में

रतनपुर में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा हुतात्मा दिवस पर रक्तदान, रक्त जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
आज फोकस में

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा हुतात्मा दिवस पर रक्तदान, रक्त जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

अधिकारियों के आश्वासन के बाद दामोदर कांत ने समाप्त की भूख हड़ताल.मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का मिला भरोसा, समय-सीमा में समाधान नहीं हुआ तो फिर करेंगे आंदोलन
आज फोकस में

अधिकारियों के आश्वासन के बाद दामोदर कांत ने समाप्त की भूख हड़ताल.मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का मिला भरोसा, समय-सीमा में समाधान नहीं हुआ तो फिर करेंगे आंदोलन

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp