Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बेलतरा कोल वॉशरी पर जनसुरक्षा का खतरा! स्कूल और रिहायशी इलाके महज 500 मीटर दूर, 13 सूत्रीय जांच की मांग

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर:–बेलतरा क्षेत्र में संचालित कोल वॉशरी को लेकर जनसुरक्षा, पर्यावरण प्रदूषण और सड़क सुरक्षा का मुद्दा गरमा गया है। नागरिक सुरक्षा मंच के संस्थापक अमित तिवारी ने इस संबंध में कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर 13 सूत्रीय मांगों के साथ निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
मंच का आरोप है कि कोल वॉशरी से महज 500 मीटर की दूरी पर स्कूल, शैक्षणिक संस्थान और रिहायशी इलाके स्थित हैं। वॉशरी से निकलने वाली धूल, भारी वाहनों की आवाजाही और ध्वनि प्रदूषण से बच्चों तथा ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।
ज्ञापन में पर्यावरणीय स्वीकृतियों, वैधानिक अनुमतियों, PM10 और PM2.5 की स्वतंत्र जांच, ध्वनि प्रदूषण, भूजल की गुणवत्ता तथा NH-130 पर प्रवेश और निकास मार्ग की वैधता की जांच कराने की मांग की गई है। इसके अलावा भारी वाहनों की ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार और पूर्व में हुई सड़क दुर्घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग उठाई गई है।
नागरिक सुरक्षा मंच ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि एक महीने के भीतर संयुक्त निरीक्षण, वैज्ञानिक जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो कोल वॉशरी में तालाबंदी की जाएगी। मंच ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी देते हुए नारा दिया है— गांव बचाओ, बच्चों को बचाओ और सड़क सुरक्षा बचाओ।

रतनपुर में 22 से 24 दिसंबर तक होगा तीन दिवसीय रतनपुर महोत्सव, प्रतिभाओं का होगा सम्मान
आज फोकस में

रतनपुर में 22 से 24 दिसंबर तक होगा तीन दिवसीय रतनपुर महोत्सव, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

विधानसभा स्तरीय निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
आज फोकस में

विधानसभा स्तरीय निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

आदिवासी अस्मिता और स्वतंत्रता: छत्तीसगढ़ के जननायकों का स्वर्णिम इतिहास
आज फोकस में

आदिवासी अस्मिता और स्वतंत्रता: छत्तीसगढ़ के जननायकों का स्वर्णिम इतिहास

जन चौपाल में सचिन साहू ने भरी सियासी हुंकार, भाजपा सरकार पर साधा तीखा निशाना
आज फोकस में

जन चौपाल में सचिन साहू ने भरी सियासी हुंकार, भाजपा सरकार पर साधा तीखा निशाना

लक्ष्मी विसर्जन के दौरान विवाद करने वाले 7 लोगों पर हिर्री पुलिस की कार्रवाई, गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
आज फोकस में

लक्ष्मी विसर्जन के दौरान विवाद करने वाले 7 लोगों पर हिर्री पुलिस की कार्रवाई, गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

नेहरू जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया पंडित जवाहरलाल नेहरू को नमन, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
आज फोकस में

नेहरू जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया पंडित जवाहरलाल नेहरू को नमन, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp