Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, बिलासपुर के 154 केंद्र तैयार… 1.36 लाख किसानों ने कराया पंजीयन

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर :– छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए धान खरीदी का महाअभियान 15 नवंबर यानी कल से शुरू होने जा रहा है। बिलासपुर जिले में धान खरीदी को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के 154 धान उपार्जन केंद्र किसानों की उपज खरीदने के लिए तैयार हैं। इस वर्ष जिले के लगभग 1 लाख 36 हजार किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। वहीं पहले दिन खरीदी के लिए 151 टोकन जारी किए गए हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में 15 नवंबर से धान खरीदी अभियान की शुरुआत होगी। करीब दो महीने तक चलने वाले इस अभियान को लेकर बिलासपुर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।
कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने सेंदरी धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं सभी 154 केंद्रों के नोडल अधिकारियों ने भी तैयारियां पूरी होने की रिपोर्ट सौंप दी है।
केंद्रों में बारदाने, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और ऑनलाइन खरीदी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो।
खास बात यह है कि खरीदी के पहले दिन के लिए जिले के 95 केंद्रों में कुल 151 टोकन जारी किए गए हैं। इनके माध्यम से 504.18 मीट्रिक टन धान की आवक प्रस्तावित है। इनमें 62 टोकन समितियों और 89 टोकन मोबाइल एप के जरिए जारी किए गए हैं।

प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे टोकन में निर्धारित तारीख पर ही संबंधित उपार्जन केंद्र पहुंचें। धान विक्रय के दौरान आधार कार्ड और जरूरी दस्तावेज साथ रखें। खरीदी के समय आधार सत्यापन भी किया जाएगा। अब देखना होगा कि दो महीने तक चलने वाला यह धान खरीदी अभियान किसानों के लिए कितना सुविधाजनक और व्यवस्थित साबित होता है।

रतनपुर में 22 से 24 दिसंबर तक होगा तीन दिवसीय रतनपुर महोत्सव, प्रतिभाओं का होगा सम्मान
आज फोकस में

रतनपुर में 22 से 24 दिसंबर तक होगा तीन दिवसीय रतनपुर महोत्सव, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

विधानसभा स्तरीय निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
आज फोकस में

विधानसभा स्तरीय निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

आदिवासी अस्मिता और स्वतंत्रता: छत्तीसगढ़ के जननायकों का स्वर्णिम इतिहास
आज फोकस में

आदिवासी अस्मिता और स्वतंत्रता: छत्तीसगढ़ के जननायकों का स्वर्णिम इतिहास

जन चौपाल में सचिन साहू ने भरी सियासी हुंकार, भाजपा सरकार पर साधा तीखा निशाना
आज फोकस में

जन चौपाल में सचिन साहू ने भरी सियासी हुंकार, भाजपा सरकार पर साधा तीखा निशाना

लक्ष्मी विसर्जन के दौरान विवाद करने वाले 7 लोगों पर हिर्री पुलिस की कार्रवाई, गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
आज फोकस में

लक्ष्मी विसर्जन के दौरान विवाद करने वाले 7 लोगों पर हिर्री पुलिस की कार्रवाई, गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

नेहरू जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया पंडित जवाहरलाल नेहरू को नमन, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
आज फोकस में

नेहरू जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया पंडित जवाहरलाल नेहरू को नमन, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp