
*गरियाबंद*:- फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम बिडोरा में धान कटाई के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। खेत में धान कटाई कर रहा हार्वेस्टर अचानक आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते आग ने पूरी मशीन को घेर लिया। हार्वेस्टर में सवार ऑपरेटर और किसान ने सूझबूझ दिखाते हुए मशीन से कूदकर अपनी जान बचाई।
बताया जा रहा है कि हार्वेस्टर खेत में धान की कटाई कर रहा था, तभी अचानक मशीन में आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि हार्वेस्टर के साथ खेत में खड़ी धान की फसल भी इसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद खेत में अफरा-तफरी मच गई और आग की लपटें दूर से दिखाई देने लगीं।
हार्वेस्टर में लगी आग को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। हादसे में हार्वेस्टर और खेत में धान को नुकसान पहुंचने की आशंका है। हालांकि किसान और ऑपरेटर के सुरक्षित बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया।
घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम बिडोरा की बताई जा रही है।

धान कटाई के दौरान चलते हार्वेस्टर में लगी आग, किसान और ऑपरेटर ने कूदकर बचाई जान, खेत में धान भी जलकर खाक">







