Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत बिनौरी और खोंगसरा में विशेष शिविर

सैकड़ों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

बेलगहना:—धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जनजातीय बहुल क्षेत्रों में शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से 15 जून से 30 जून तक विशेष शिविर का आयोजन जिले के सभी विकासखंडों के 102 गांवों में किया जा रहा है। इसी क्रम में तखतपुर के ग्राम पंचायत बिनौरी और विकासखंड कोटा के ग्राम पंचायत खोंगसरा में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों ने उत्साह से भागा लिया। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही।

जनजातीय बहुल गांवों में शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों और हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और मौके पर ही कई सेवाएं प्रदान की गई। ग्राम पंचायत बिनौरी में शिविर का शुभारंभ सरपंच श्रीमती कविता मरावी की अध्यक्षता में हुआ। शिविर में उपसरपंच, पंचगण, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। शिविर में सुश्री आकांक्षा पटेल, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, प्रभारी अधिकारी जसवंत सिंह जांगड़े (अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी), और सहायक अधिकारी डी.के. भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में 24 आयुष्मान कार्ड, 02 महतारी वंदन योजना लाभ, 02 आधार कार्ड बनाए गए, 37 लोगों का सिकलिंग, बी.पी. और शुगर जांच सहित स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

कोटा के ग्राम पंचायत खोंगसरा में आयोजित शिविर में आसपास के ग्राम तुलुफ, टाटीधार, मोहली और सोनसाय के ग्रामीण शामिल हुए। शिविर की अध्यक्षता उपसरपंच श्रीमती कलेसिया खुसरो ने की। शिविर में प्रभारी अधिकारी राजेश वर्मा, सहायक अधिकारी शुभम तिवारी मत्स्य अधिकारी,एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। खोंगसरा शिविर में 25 आयुष्मान कार्ड जारी, 02 आधार कार्ड बनाए गए, 23 आधार कार्ड अपडेट,68 लोगों का बी.पी., शुगर व सिकलिंग जांच सहित स्वास्थ्य परीक्षण 100 आवेदन जाति, निवास व जॉब कार्ड हेतु प्राप्त हुए।

इन शिविरों में ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सरपंच, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर बिलासपुर में होगा Run for Ayurveda आयोजन स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का दिया जाएगा संदेश
आज फोकस में

11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर बिलासपुर में होगा Run for Ayurveda आयोजन स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का दिया जाएगा संदेश

छाल OCM विस्तार से पहले ग्रामीणों का बड़ा सवाल—पहले अधिकारों का निराकरण, फिर खदान विस्तार
आज फोकस में

छाल OCM विस्तार से पहले ग्रामीणों का बड़ा सवाल—पहले अधिकारों का निराकरण, फिर खदान विस्तार

विधायक रोहित साहू ने दी विकास कार्यों की सौगात, बोले—जनता ने जो भरोसा दिया है, उस पर खरा उतरना ही मेरा संकल्प
आज फोकस में

विधायक रोहित साहू ने दी विकास कार्यों की सौगात, बोले—जनता ने जो भरोसा दिया है, उस पर खरा उतरना ही मेरा संकल्प

15वें वित्त की राशि से बनी सीसी रोड पर अनियमितता के आरोप, निजी आंगन की ढलाई कराने की भी शिकायत
आज फोकस में

15वें वित्त की राशि से बनी सीसी रोड पर अनियमितता के आरोप, निजी आंगन की ढलाई कराने की भी शिकायत

तौसीफ खान पर भाजपा की कार्रवाई, सभी दायित्वों से मुक्त कर मांगा जवाब ,,,सात दिन में देना होगा स्पष्टीकरण
आज फोकस में

तौसीफ खान पर भाजपा की कार्रवाई, सभी दायित्वों से मुक्त कर मांगा जवाब ,,,सात दिन में देना होगा स्पष्टीकरण

30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन, रोहित साहू ने श्यामनगर में किया भूमिपूजन, बिहान की बहनों ने ताली और फूलों की वर्षा कर किया जोरदार स्वागत
आज फोकस में

30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन, रोहित साहू ने श्यामनगर में किया भूमिपूजन, बिहान की बहनों ने ताली और फूलों की वर्षा कर किया जोरदार स्वागत

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp