Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आयुर्विद्या कार्यक्रम में वर्षा ऋतु के रोग एवं बचाव पर किये गए चर्चा

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

नारायणपुर – संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी नारायणपुर के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बांगलापारा में आयुर्विद्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया । राष्ट्रीय आयुष कार्यक्रम आयुर्विद्या जो विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रारंभिक जीवन काल से ही आयुर्वेद जीवन शैली अपनाने को प्रेरित करने संबंधी एक कार्यक्रम है, जिसके तहत आज विद्यार्थियों को आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीना खोबरागड़े द्वारा वर्षा ऋतु में होने वाले रोग एवं उनसे बचाव संबंधी जानकारी दी।

उन्होंने बताया इस ऋतु में पाचन संबंधी समस्याएं एवं हर प्रकार के जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ जाती है। इस समय हरे पत्ते वाली सब्जियों को खाने से बचना चाहिए यह पचने में भारी होता है भोजन से पूर्व थोड़ा सा अदरक का टुकड़ा सेंधा नमक मिलाकर चबा चबाकर खाना चाहिए ,खाने में गाय का घी बहुत फायदेमंद है, वर्षा ऋतु में उपवास का विशेष महत्व है,गर्म हल्का सुपाच्य भोजन लेना चाहिए, भीगने से बचना चाहिए विद्यार्थियों को शाला प्रांगण में उपलब्ध तुलसी, पीपल, नीम, गिलोय जैसे पौधों के स्वास्थ्य संबंधी उपयोग की भी जानकारी दी गई। प्रधान अध्यापक बृजेश्वरी रावटे ने विद्यार्थियों से कहा कि वर्षा ऋतु में बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है

इसलिए उन्हें अपने स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखना चाहिए। ठंडा और बासी खाना खाने से बचना चाहिए। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम में प्रधान अध्यापक ब्रजेश्वरी रावटे, विजयलक्ष्मी गुर्जर, संगीता ठाकुर, चेतमणी नंदी, लखेश्वरी यादव, दीपिका मंडल, पालकगण, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

🚨 बिलासपुर में वाहन चोर पर सिटी कोतवाली पुलिस का शिकंजा! चोरी की एक्टिवा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

🚨 बिलासपुर में वाहन चोर पर सिटी कोतवाली पुलिस का शिकंजा! चोरी की एक्टिवा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

गणेश उत्सव में आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी
आज फोकस में

गणेश उत्सव में आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी

छोटेडोंगर से नारायणपुर तक बेरोजगारों के साथ पदयात्रा- नरेन्द्र नाग प्रदेश प्रवक्ता व अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
आज फोकस में

छोटेडोंगर से नारायणपुर तक बेरोजगारों के साथ पदयात्रा- नरेन्द्र नाग प्रदेश प्रवक्ता व अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच : उपमुख्यमंत्री अरुण साव
आज फोकस में

साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

रक्तदान से मानव सेवा, ‘आशीर्वाद का दीया’ से रोशन होगा हर घर, 17 सितंबर को जिला अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर
आज फोकस में

रक्तदान से मानव सेवा, ‘आशीर्वाद का दीया’ से रोशन होगा हर घर, 17 सितंबर को जिला अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर

दवनपुर में खेत में खाद छिड़क रहे ग्रामीण पर बाघ का हमला, लोहे के घमेला से किया मुकाबला
आज फोकस में

दवनपुर में खेत में खाद छिड़क रहे ग्रामीण पर बाघ का हमला, लोहे के घमेला से किया मुकाबला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp