Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शासकीय प्राथमिक शाला उपका में संयुक्त रूप से “शाला प्रवेश उत्सव” का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ हुआ संपन्न

बेलगहना:—आज शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उपका एवं शासकीय प्राथमिक शाला उपका में संयुक्त रूप से “शाला प्रवेश उत्सव” का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद सदस्य शंकर लाल सोनी, ग्राम सरपंच रामकुमारी उइके, उप सरपंच कन्हैयालाल यादव सहित ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध जन, बुजुर्ग एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि से सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके पश्चात जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक, माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया। साथ ही बच्चों को पठन सामग्री एवं उपहार भी भेंट किए गए। यह आयोजन विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा।

इस अवसर पर प्रधान पाठक सूर्यकांत बाजपेई ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि विद्यालय एक आनंद की जगह है, जहाँ रोज आना चाहिए, खेलना चाहिए और मित्रों के साथ सीखना चाहिए। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रेरित किया।

जनपद सदस्य शंकर लाल सोनी ने सभी बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यालय जीवन का आधार होता है और इसमें जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता पर शाला परिवार को बधाई दी।

कार्यक्रम का संचालन संकुल शैक्षिक समन्वयक भारत यादव द्वारा प्रभावशाली रूप से किया गया। अंत में सभी शिक्षकों ने कार्यक्रम की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए ग्रामवासियों से विद्यालय के विकास में निरंतर सहयोग देने की बात कही

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 21 जून को बहतराई स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय भव्य आयोजन
आज फोकस में

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 21 जून को बहतराई स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय भव्य आयोजन

पटवारी भर्ती में नौकरी लगाने का वादा पड़ा भारी, 6.50 लाख ठगी के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार
आज फोकस में

पटवारी भर्ती में नौकरी लगाने का वादा पड़ा भारी, 6.50 लाख ठगी के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए बिजली विभाग का सीपत में लगा विशेष शिविर.. उपभोक्ताओं को मिला लाभ
आज फोकस में

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए बिजली विभाग का सीपत में लगा विशेष शिविर.. उपभोक्ताओं को मिला लाभ

मोदी सरकार के 12 वर्ष: जनविश्वास, सुशासन और विकास की नई इबारत–यशवंत जैन
आज फोकस में

मोदी सरकार के 12 वर्ष: जनविश्वास, सुशासन और विकास की नई इबारत–यशवंत जैन

शाला प्रवेश उत्सव को जनआंदोलन बनाने आगे आएं जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
आज फोकस में

शाला प्रवेश उत्सव को जनआंदोलन बनाने आगे आएं जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp