Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बेलतरा के मासूमों का भविष्य अधर में… न शिक्षक, न भवन, बरसात में छाते तले पढ़ाई

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

बेलतरा/रतनपुर—— विधानसभा मुख्यालय और ग्राम पंचायत बेलतरा का स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी/अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इन दिनों बदहाली की मिसाल बन गया है। न पर्याप्त शिक्षक, न सुरक्षित भवन—बरसात में बच्चों को छाता लेकर बैठना पड़ रहा है। दर्जनों पद खाली, विज्ञान प्रयोगशाला में ताले और खेलकूद ठप… इन हालात में यहां पढ़ाई से ज्यादा संघर्ष पढ़ाई का हिस्सा बन चुका है।

आपको बता दे कि 12 अगस्त को हुई शाला शिक्षा समिति की बैठक में यह मुद्दा पूरे गुस्से और दर्द के साथ उठा। समिति अध्यक्ष लक्ष्मी जयसवाल, सदस्य रमेश जायसवाल, कृष्ण कुमार यादव (जिला खनिज न्यास सदस्य), विजय साहू (जनपद सदस्य प्रतिनिधि) और पूरा शिक्षकीय स्टाफ मौजूद रहा।बैठक में साफ हुआ कि प्रभारी प्राचार्य, व्याख्याता (हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास/राजनीति, भूगोल, रसायन), सहायक शिक्षक (विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, हिंदी), पीटीआई, लाइब्रेरियन, सहायक ग्रेड, लेखपाल, भृत्य और चौकीदार—इनके कई पद लंबे समय से खाली हैं।

शिक्षकों की कमी से कई विषय अधूरे छूटे हैं। विज्ञान प्रयोगशाला जंग खा रही है, लाइब्रेरी में किताबें धूल खा रही हैं, और एक ही शिक्षक को कई विषय पढ़ाने पड़ रहे हैं। नतीजा—गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का सपना बच्चों और अभिभावकों की आंखों में ही अटक गया है।

भवन की हालत भी कम चिंताजनक नहीं। विवाद के चलते मरम्मत व विस्तार का काम ठप है। बरसात में टपकती छत के नीचे बच्चे किताबों के साथ छाता भी संभालते हैं। खेलकूद की जगह पानी भर जाता है।

जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने माना—“स्थिति गंभीर है, कलेक्टर से चर्चा कर शिक्षकों की भर्ती और भवन विवाद का समाधान जल्द निकालने की कोशिश की जाएगी।”

गांव के अभिभावकों की चिंता साफ झलकती है। एक मां की आंखें नम हो गईं—

> “हमारे बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, अफसर बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन बिना शिक्षक और सुरक्षित कक्षाओं के वे कैसे पढ़ेंगे?”

अब सवाल यही है—क्या बेलतरा के इन मासूमों की पुकार समय रहते सुनी जाएगी, या ये संघर्ष और लंबा खिंच जाएगा?

11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर बिलासपुर में होगा Run for Ayurveda आयोजन स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का दिया जाएगा संदेश
आज फोकस में

11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर बिलासपुर में होगा Run for Ayurveda आयोजन स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का दिया जाएगा संदेश

छाल OCM विस्तार से पहले ग्रामीणों का बड़ा सवाल—पहले अधिकारों का निराकरण, फिर खदान विस्तार
आज फोकस में

छाल OCM विस्तार से पहले ग्रामीणों का बड़ा सवाल—पहले अधिकारों का निराकरण, फिर खदान विस्तार

विधायक रोहित साहू ने दी विकास कार्यों की सौगात, बोले—जनता ने जो भरोसा दिया है, उस पर खरा उतरना ही मेरा संकल्प
आज फोकस में

विधायक रोहित साहू ने दी विकास कार्यों की सौगात, बोले—जनता ने जो भरोसा दिया है, उस पर खरा उतरना ही मेरा संकल्प

15वें वित्त की राशि से बनी सीसी रोड पर अनियमितता के आरोप, निजी आंगन की ढलाई कराने की भी शिकायत
आज फोकस में

15वें वित्त की राशि से बनी सीसी रोड पर अनियमितता के आरोप, निजी आंगन की ढलाई कराने की भी शिकायत

तौसीफ खान पर भाजपा की कार्रवाई, सभी दायित्वों से मुक्त कर मांगा जवाब ,,,सात दिन में देना होगा स्पष्टीकरण
आज फोकस में

तौसीफ खान पर भाजपा की कार्रवाई, सभी दायित्वों से मुक्त कर मांगा जवाब ,,,सात दिन में देना होगा स्पष्टीकरण

30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन, रोहित साहू ने श्यामनगर में किया भूमिपूजन, बिहान की बहनों ने ताली और फूलों की वर्षा कर किया जोरदार स्वागत
आज फोकस में

30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन, रोहित साहू ने श्यामनगर में किया भूमिपूजन, बिहान की बहनों ने ताली और फूलों की वर्षा कर किया जोरदार स्वागत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp