खोंगसारा :—-शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोंगसारा में दूज लाल लहरे के द्वारा ध्वजारोहण किया गया |
79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

15 अगस्त 2025 को भारत की आजादी को 79 साल पूरे हो गए हमारा देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।
यह स्वतंत्रता हमें कोई एकाएक नहीं मिली थी।
बल्कि यह देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के दशकों तक किए संघर्ष, त्याग, बलिदान का नतीजा था।
इन आजादी के मतवालों ने देश को आजाद कराने में अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया।
15 अगस्त का दिन इन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देने का भी दिन है।








