Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर में फिर गूंजेगा गजराज का जयघोष! 11वें वर्ष में प्रवेश कर रहा बज्र गणेश उत्सव – भक्ति, धमाल और धमाके से सजेगा रतनपुर का आसमान!

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

रतनपुर, बिलासपुर (छ.ग.) –:—
साल दर साल श्रद्धा और संस्कृति की नई ऊंचाइयाँ छूता बजर गणेश उत्सव इस बार इतिहास रचने को तैयार है! गौरोवशाली 11वें वर्ष में प्रवेश कर रहा यह आयोजन अब एक परंपरा नहीं, बल्कि जनमानस की आस्था और उत्सव का सबसे बड़ा पर्व बन चुका है।इस बार का आयोजन सिर्फ पूजा नहीं, बल्कि भक्ति और भव्यता की महायात्रा होगी – जहाँ हर कदम पर रोमांच, हर झांकी में संदेश और हर आरती में शक्ति का संचार होगा।

ऐसा आयोजन… जो रतनपुर ने पहले कभी न देखा!

स्थापना महोत्सव – 27 अगस्त, रात 7 बजे
रात होते ही जब बप्पा की स्थापना ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और हजारों दीपों की रोशनी में होगी, तब पूरा रतनपुर एक विशाल मंदिर में बदल जाएगा। भावनाओं का सागर उमड़ेगा, और भक्तों की जय-जयकार से गूंजेगा –
“गणपति बप्पा मोरया!”

दैनिक आरती – सुबह 9 बजे और शाम 7:30 बजे
हर दिन भक्तों का सैलाब, भक्ति रस की धारा में बहता नजर आएगा।

हवन पूजन – 6 सितम्बर, शाम 7 बजे
जहाँ अग्नि में आहुतियाँ समर्पित होंगी, वहीं वातावरण में शुद्धि और शक्ति का संचार होगा।

स्थान:
मेन रोड, पुराना बस स्टैंड, रतनपुर

दो बड़े धमाके – जो आयोजन को बना देंगे यादगार!——–

आगमन विशेष आकर्षण – 24 अगस्त, रात 7 बजे से विशेष रूप से आ रहे हैं –
बंटी घूमाल ग्रुप, बिलासपुर
जिनकी धमाकेदार प्रस्तुति, झांकियों का जादू और आतिशबाज़ी का तूफ़ान रतनपुर के दिलों को थर्रा देगा।

🚩 विसर्जन शोभायात्रा – 11 सितम्बर, शाम 4 बजे से
जब बप्पा की विदाई होगी, तब पूरा शहर थमेगा।
राजा घूमाल ग्रुप, दुर्ग के साथ विशाल झांकियाँ, भक्ति संगीत, ढोल-नगाड़ों की थाप और अद्भुत आतिशबाज़ी के बीच बप्पा को विदाई दी जाएगी। यह नज़ारा रतनपुरवासियों के दिल में जीवनभर की याद बनकर बस जाएगा

आप कहाँ होंगे उस दिन?

बजर गणेश उत्सव समिति, रतनपुर का भावपूर्ण निमंत्रण –
आइए, अपने परिवार, मित्रों, बच्चों, बड़ों के साथ शामिल हों इस गौरव, गर्व और गजराज के पर्व में!यह सिर्फ उत्सव नहीं…
यह रतनपुर की रगों में दौड़ती श्रद्धा की बिजली है,
यह वह पर्व है जो हर दिल में बप्पा का मंदिर बनाता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp