Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

त्रिपक्षीय वार्ता नौकरी में तीन महीनों की गारंटी, स्थानीय मजदूरों को काम में सौ प्रतिशत प्राथमिकता

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

विकास कार्यों की हर साल होगा लेखा जोखा

 

एनटीपीसी प्रबंधन ने कहा स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैय्या कराना हमारा दायित्व

 

सीपत :— रोजगार एवं नौकरी सहित 33 विभिन्न बिंदुओं की मांग को लेकर सर्वदलीय मंच , प्रशासन व एनटीपीसी प्रबंधन के बीच सोमवार को मंगल भवन सीपत में त्रिपक्षीय वार्ता रखी गई। जिसमें लगभग सभी मांगो पर सहमति बनी। स्थानीय अकुशल की श्रेणी में आने वाले भुविस्थापित मजदूरों को सौ प्रतिशत रोजगार उपलब्ध कराने प्रबंधन ने सहमति जताई।

प्रशासन और प्रबंधन ने पंचायतो से स्पष्ट तौर पर कहा कि आप चार वर्षों के लिए विकास के प्रोजेक्ट हमे दें , हम उसे पूरा करने हरसंभव प्रयास करेंगे। वार्ता में हर वर्ष त्रिपक्षीय बैठक जिसमे ग्राम विकास के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा को लेकर सहमति बनी। ओव्हर लोडिंग राखड़ की ट्रांसपोर्टिंग इस पर लगाम लगाया जाएगा। सड़क में फैलती राखड़ो के धूल सड़क पर न गिरे या फैले , इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। सीएसआर मद की राशि को सीधे पंचायत के माध्यम से कार्य हो इस पर सरपंचों ने प्रबंधन से मांग की। इस पर प्रशासन ने कहा कि आपकी मांगों को जिला कलेक्टर महोदय के सामने रखेंगे,कि सीएसआर मद की राशि ग्राम पंचायतों के माध्यम से हो l

प्रबंधन ने नौकरी के संबंध में तीन महीने का समय में नियमानुसार पूरी करने की बात कही। सर्वदलीय मंच ने भी स्पष्ट तौर पर कहा कि यदि वादे के अनुसार तीन महीने के अंदर मांगे पूरी नही की गई तो प्रभावित आठ ग्राम व क्षेत्र के लोगों के द्वारा प्रशासन को सूचना देने के बाद एनटीपीसी के गेटों के पास आंदोलन करने को बाध्य हो जाएगा। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने राखड़ इंचार्ज अनंत कुमार वासने की जनप्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार व कई शिकायतों को लेकर प्रबंधन के समक्ष उनको हटाने की मांग रखी।

त्रिपक्षीय वार्ता के सर्वदलीय मंच में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक इंजी रामेश्वर खरे जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र धीवर, अतिरिक्त कलेक्टर एस एस दुबे एसडीएम प्रवेश पैकरा, सीपत तहसीलदार सोनू अग्रवाल , थाना प्रभारी गोपाल सतपथी , एनटीपीसी सीपत अधिकारी एजीएम एच आर सत्यकाम सर , शैलेश चौहान, एचआर डीजीएम श्वेता, एचआर डीजीएम अजीत कुमार , प्रवीण रंजन भारती,सभापति जिला पंचायत प्रतिनिधी चन्द्रप्रकाश सूर्या,सभापति जनपद पंचायत मस्तूरी मनोज खरे, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, राज्यवर्धन कौशिक,शत्रुहन लास्कर,जनपद सदस्य,रेवाशंकर साहू, देवेश शर्मा,विजय गुप्ता, अभिलेश यादव अध्यक्ष सरपंच संघ प्रतिनिधी शैलेन्द्र खांडेकर, सीपत सरपंच प्रतिनिधी योगेश वंशकार प्रमोद जायसवाल अशोक सूर्यवंशी दर्राभाठा सरपंच एनल धृतलहरे, कौड़िया सरपंच प्रतिनिधी धनेश्वर राठौर , रॉक सरपंच विक्रम प्रताप सिंह, जांजी सरपंच प्रतिनिधी राजेन्द्र पाटले देवरी सरपंच रूबी कृष्ण कुमार राठौर, मन्नू सिंह ठाकुर आशीष बाकरे मदन पाटनवार रामशंकर श्रीवास श्याम पटेल सहित सीपत जांजी दर्राभाठा कर्रा कौड़ियां देवरी गतौरा रॉक गुड़ी प्रभावित आठ ग्राम के अलावा क्षेत्र के आस पास ग्रामों के जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

“जहां बनना था भविष्य, वहां पनप रहा अपराध”
आज फोकस में

“जहां बनना था भविष्य, वहां पनप रहा अपराध”

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण
आज फोकस में

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रायपुर : ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री  साय
आज फोकस में

रायपुर : ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

रायपुर : बौद्ध परंपराओं के साथ छह नवदंपत्तियों ने लिया जीवनभर साथ निभाने का संकल्प
आज फोकस में

रायपुर : बौद्ध परंपराओं के साथ छह नवदंपत्तियों ने लिया जीवनभर साथ निभाने का संकल्प

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp