Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भिलाई रलिया में कोलवाशरी के खिलाफ ग्रामीणों का बिगुल, ग्रामीण करेंगे विरोध प्रदर्शन

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

जनसुनवाई से पहले कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

सीपत,,,,, मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम भिलाई रलिया में प्रस्तावित एमएस अरपा कोल धुलाई संयंत्र को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। उनका कहना है कि यह परियोजना गाँव की खेती, पानी और स्वास्थ्य पर सीधा हमला है। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से तय किया है कि हर स्तर पर इसका विरोध किया जाएगा और 25 अगस्त को जयरामनगर में होने वाली जनसुनवाई से पहले ही कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

ग्रामीणों का दर्द और चिंता

रविवार को सीपत विश्रामगृह में हुई बैठक में रलिया सरपंच रेखा शैलेन्द्र सांडे, भिलाई सरपंच हरदीप सूर्या, एरमसाही जनपद सदस्य अंजनी भास्कर पटेल, रांक जनपद सदस्य रेवाशंकर साहू, गतौरा जनपद सदस्य मंजूदेवी कुर्रे, गतौरा सरपंच मीना नरेंद्र वस्त्रकार , जयरामनगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल , सीपत भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अभिलेश यादव , भाजपा महामंत्री श्याम पटेल , मन्नू सिंह ठाकुर , शत्रुहन लास्कर , हेमंत यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से कहा गया कि संयंत्र से वायु और जल प्रदूषण बढ़ेगा , धूलकण, राख और रासायनिक अपशिष्ट से खेती व पशुधन पर सीधा असर होगा। अत्यधिक जल खपत से गाँव में पानी का संकट और गहराएगा। प्रदूषण से खेतों की उत्पादकता घटेगी और सांस, फेफड़े व त्वचा संबंधी बीमारियां बढ़ेंगी।

Advertisement Box

पारदर्शिता पर सवाल

बैठक में यह आरोप भी लगाया गया कि ग्रामीणों को परियोजना की पूरी जानकारी नहीं दी गई है और पर्यावरणीय आकलन रिपोर्ट को सरल भाषा में उपलब्ध नहीं कराया गया। इससे यह साफ है कि स्थानीय जनता को अंधेरे में रखकर परियोजना आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

सर्वसम्मति से निर्णय

सभी ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि यह संयंत्र गाँव के सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय संतुलन को बिगाड़ देगा। इसलिए कलेक्टर को ज्ञापन देकर इस परियोजना का विरोध दर्ज कराया जाएगा और जनसुनवाई में भी मजबूती से अपनी आवाज उठाई जाएगी।

रायपुर : रायपुर साहित्य उत्सव की तैयारियों को लेकर संवाद ऑडिटोरियम में बैठक आयोजित
आज फोकस में

रायपुर : रायपुर साहित्य उत्सव की तैयारियों को लेकर संवाद ऑडिटोरियम में बैठक आयोजित

रायपुर : राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से बदली किसान की किस्मत
आज फोकस में

रायपुर : राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से बदली किसान की किस्मत

रायपुर : अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासकीय योजनाओं का लाभ- उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन
आज फोकस में

रायपुर : अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासकीय योजनाओं का लाभ- उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : ‘पुनर्वास से पुनर्जीवन’ की बड़ी सफलता, 81 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता बंदूक के नहीं, विकास के साथ है भविष्य — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
आज फोकस में

रायपुर : ‘पुनर्वास से पुनर्जीवन’ की बड़ी सफलता, 81 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता बंदूक के नहीं, विकास के साथ है भविष्य — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुंगेली जिले में 14 राइस मिलों को किया गया सील ,,12 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त
आज फोकस में

मुंगेली जिले में 14 राइस मिलों को किया गया सील ,,12 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त

रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले को 122 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो की दी सौगात
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले को 122 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो की दी सौगात

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp