Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर को मिली ऐतिहासिक धरोहर – अटल परिसर का लोकार्पण 28 अगस्त को, अटल जी की भव्य प्रतिमा करेगी विचारों का आलोकित मार्गदर्शन

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

 

राष्ट्रनायक अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में रतनपुर बना ऐतिहासिक साक्षी, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू रहेंगे साक्षी

रतनपुर:—
छत्तीसगढ़ की पावन धरा, मां महामाया की नगरी रतनपुर एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है। 28 अगस्त को रतनपुर में भारत माता के सपूत, ओजस्वी वक्ता, कवि हृदय राष्ट्रनायक भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में निर्मित “अटल परिसर” का लोकार्पण एवं उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण होने जा रहा है।यह आयोजन केवल एक मूर्ति अनावरण नहीं, बल्कि एक युगपुरुष को युगों-युगों तक स्मरण करने की कोशिश है।

अटल जी का व्यक्तित्व, उनकी कविताएं, उनकी नीति और राष्ट्र के प्रति समर्पण – यह सब अब रतनपुर के जन-जन को प्रत्यक्ष प्रेरणा देंगे।इस ऐतिहासिक दिन पर भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू एवं छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव बतौर मुख्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने इस आयोजन को लेकर भावुक होते हुए कहा –

> “यह सिर्फ एक परिसर नहीं, रतनपुर की आत्मा में अटल जी की उपस्थिति का प्रतीक है। उनके विचार और जीवन मूल्य आने वाली पीढ़ियों को दिशा देंगे। यह परिसर हमारी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और नैतिक विरासत का नया अध्याय बनेगा।”

भाजपा मंडल की बैठक में बनी कार्ययोजना

भव्य आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा मंडल रतनपुर की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें स्वागत व्यवस्था, मंच साज-सज्जा, जनसंपर्क अभियान, प्रचार-प्रसार और कार्यक्रम संचालन की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा कश्यप ने कहा –

“यह आयोजन एक श्रद्धांजलि है, उस युगपुरुष को जिसने शब्दों से देश को जोड़ा, विचारों से चेतना दी और नेतृत्व से भारत को ऊँचाइयों पर पहुँचाया। हम इस आयोजन को जनता की भागीदारी से एक यादगार उत्सव बनाएंगे।”

नगर जुटा सेवा भाव से, जन-जन में उत्साह

बैठक में नगर के सभी पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की बहनें और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सबके चेहरों पर एक ही भाव था – ‘हम अटल हैं, यह अटल परिसर हमारी पहचान है।’उपस्थित प्रमुखजन: नगरपालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप, सुरेश सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा बबलू कश्यप, बिनु निराला, राधेश्याम पटेल, ज्वाला कौशिक,प्रशांत यादव, मनोज कश्यप, शिवेंद्र गुप्ता, अमोल दास, मानिक पूरी, दिनेश प्रभाकर, वासित अली, मुकेश यादव, घनश्याम कमलसेन, कुश कहरा, हीरा सिंह मरावी, हर्ष पटेल, शंकर राव, रामा जायसवाल, संजय यादव, प्रभा मानिकपुरी, सरिता कमलसेन, विजय , इंदु यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर बिलासपुर में होगा Run for Ayurveda आयोजन स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का दिया जाएगा संदेश
आज फोकस में

11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर बिलासपुर में होगा Run for Ayurveda आयोजन स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का दिया जाएगा संदेश

छाल OCM विस्तार से पहले ग्रामीणों का बड़ा सवाल—पहले अधिकारों का निराकरण, फिर खदान विस्तार
आज फोकस में

छाल OCM विस्तार से पहले ग्रामीणों का बड़ा सवाल—पहले अधिकारों का निराकरण, फिर खदान विस्तार

विधायक रोहित साहू ने दी विकास कार्यों की सौगात, बोले—जनता ने जो भरोसा दिया है, उस पर खरा उतरना ही मेरा संकल्प
आज फोकस में

विधायक रोहित साहू ने दी विकास कार्यों की सौगात, बोले—जनता ने जो भरोसा दिया है, उस पर खरा उतरना ही मेरा संकल्प

15वें वित्त की राशि से बनी सीसी रोड पर अनियमितता के आरोप, निजी आंगन की ढलाई कराने की भी शिकायत
आज फोकस में

15वें वित्त की राशि से बनी सीसी रोड पर अनियमितता के आरोप, निजी आंगन की ढलाई कराने की भी शिकायत

तौसीफ खान पर भाजपा की कार्रवाई, सभी दायित्वों से मुक्त कर मांगा जवाब ,,,सात दिन में देना होगा स्पष्टीकरण
आज फोकस में

तौसीफ खान पर भाजपा की कार्रवाई, सभी दायित्वों से मुक्त कर मांगा जवाब ,,,सात दिन में देना होगा स्पष्टीकरण

30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन, रोहित साहू ने श्यामनगर में किया भूमिपूजन, बिहान की बहनों ने ताली और फूलों की वर्षा कर किया जोरदार स्वागत
आज फोकस में

30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन, रोहित साहू ने श्यामनगर में किया भूमिपूजन, बिहान की बहनों ने ताली और फूलों की वर्षा कर किया जोरदार स्वागत

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp