Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिल्हा सीईओ पोयम साहब के साथ सचिव ने रात 12 बजे ढाबे से की वसूली ? – जनपद अधिकारी की भूमिका पर गहराया संदेह, सिस्टम की चुप्पी सवालों में

रतनपुर, बिलासपुर;—- क्या जनपद पंचायत के अधिकारी अब रात के अंधेरे में नकली टैक्स नोटिस लेकर दुकानों से वसूली करने लगे हैं? रानीगांव की एक महिला ढाबा संचालिका से 1.20 लाख रुपये की जबरन वसूली के मामले में जनपद सीईओ खुद संदेह के घेरे में हैं, जो उस रात मौके पर मौजूद थे — न सिर्फ मूकदर्शक बने, बल्कि पूरा वसूली नाटक उनकी ही मौजूदगी में खेला गया।

मामला क्या है?——-

28 अगस्त की रात करीब 12 बजे 8 युवक रानीगांव के अभय ढाबा पहुंचे। ढाबा संचालिका चन्द्रलेखा बरगाह को धमकाया गया कि वह तीन लाख रुपये दे, नहीं तो ढाबा बंद करा दिया जाएगा। आरोपी संतोष तिवारी, जो खुद को पंचायत सचिव बता रहा था, ने कहा कि “सीओ साहब बाहर गाड़ी में बैठे हैं, उन्हीं के निर्देश पर टैक्स वसूली हो रही है।”डरी हुई महिला को जबरन बाहर ले जाकर एक वाहन तक पहुंचाया गया, जहां कथित बिल्हा जनपद पंचायत के सीईओ खुद मौजूद थे।

Advertisement Box

अब सबसे बड़ा सवाल:

रात 12 बजे, बिना सरकारी नोटिस, बिना रसीद, बिना अधिकार – आखिर जनपद सीईओ उस गाड़ी में क्या कर रहे थे?क्या पंचायत सचिव अकेला नहीं था, और यह सब एक संगठित गिरोह की तरह किया गया?क्या सीईओ की मौजूदगी ही आरोपियों के लिए “सरकारी सुरक्षा कवच” बन गई थी?क्या यह वसूली एक ‘सिस्टमेटिक लूट’ का हिस्सा थी?

फर्जी नोटिस, नकद लेन-देन और जनपद अधिकारी की मौन सहमति?

महिला ने बताया कि सादे कागज पर हाथ से लिखा हुआ नोटिस ढाबे पर चिपका दिया गया, और कहा गया कि तुरंत रेस्टोरेंट बंद करो वरना पुलिस बुला लेंगे। सीईओ की मौजूदगी में ही 1.20 लाख रुपये नकद लिए गए — बिना किसी वैध दस्तावेज के।

पंचायत ने झाड़ा पल्ला, सीसीटीवी बना गवाह

अगले दिन जब महिला ने ग्राम पंचायत मदनपुर से संपर्क किया, तो स्पष्ट किया गया कि ऐसी कोई रसीद, टैक्स वसूली या अधिकार पंचायत को नहीं है। ढाबे की सीसीटीवी फुटेज में आरोपी नजर आ रहे हैं, हालांकि नगदी लेन-देन कैमरे की कवरेज से दूर कराया गया।

जनता में आक्रोश: “सीईओ साहब को निलंबित कर जांच हो”

स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि अगर जनपद स्तर के अधिकारी खुद वसूली के खेल में शामिल पाए जाएं, तो फिर छोटे व्यापारी कहां जाएं?

प्रशासनिक चुप्पी शर्मनाक, पुलिस की कार्रवाई धीमी

पीड़िता ने रतनपुर थाने में शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अंततः बिलासपुर एसपी को लिखित शिकायत देकर न्याय की मांग की गई। अब पुलिस कह रही है कि जांच जारी है, लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अब क्या

जब वर्दीधारी चुप हों और अधिकारी रात के अंधेरे में टैक्स वसूली की “गाड़ी में बैठे गवाह” बन जाएं, तो लोकतंत्र में आम जनता की सुरक्षा सिर्फ एक भ्रम बनकर रह जाती है।अब देखना यह है कि क्या सरकार इस मामले में कड़ी कार्रवाई करती है या फिर “सीईओ साहब” की कुर्सी पर राजनीतिक चुप्पी की चादर डाल दी जाएगी।

सड़क से मवेशियों को हटाने निकले थे —- पोयम

बिल्हा जनपद अधिकारी पी एस पोयम का कहना है कि हमारी टीम सड़क से मवेशियों को हटाने निकली थी उसी दौरान सचिव ने नोटिस दिया है रात में सील नही रखा होगा इसलिये नही लगाया होगा ।किसी प्रकार की कोई वसूली नही की गई है।

विधायक दिलीप लहरिया ने किये ग्राम धुर्वाकारी एवं जैतपुर धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण
आज फोकस में

विधायक दिलीप लहरिया ने किये ग्राम धुर्वाकारी एवं जैतपुर धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण

रतनपुर ब्लाक किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने किया धान मंडी का औचक निरीक्षण,किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने की बात कही
आज फोकस में

रतनपुर ब्लाक किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने किया धान मंडी का औचक निरीक्षण,किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने की बात कही

कलेक्टर उइके का धान खरीदी केंद्र परसुली का औचक निरीक्षण किया, धान खरीदी में लापरवाही पर केंद्र प्रभारी को हटाने के दिए निर्देश
आज फोकस में

कलेक्टर उइके का धान खरीदी केंद्र परसुली का औचक निरीक्षण किया, धान खरीदी में लापरवाही पर केंद्र प्रभारी को हटाने के दिए निर्देश

सीपत क्षेत्र के वनांचल ग्राम में बिछड़े हाथी ने फिर मचाया उत्पात, किसान के फसल को किया बर्बाद
आज फोकस में

सीपत क्षेत्र के वनांचल ग्राम में बिछड़े हाथी ने फिर मचाया उत्पात, किसान के फसल को किया बर्बाद

गरियाबंद में सड़क मरम्मत पर करोड़ों स्वीकृत, PWD का काम सिर्फ खानापूर्ति
आज फोकस में

गरियाबंद में सड़क मरम्मत पर करोड़ों स्वीकृत, PWD का काम सिर्फ खानापूर्ति

पाण्डुका में खुलेआम मुरम की लूट, प्रशासन की खामोशी से बढ़ा आक्रोश
आज फोकस में

पाण्डुका में खुलेआम मुरम की लूट, प्रशासन की खामोशी से बढ़ा आक्रोश

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp