Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जुन्नापारा पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग ने किया मानवीय धर्म का पालन

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

तखतपुर:–,:= शांतिपुर धूमा ग्राम में जैसे से मृतक आशीष खांडे की फांसी में लटकी लाश के बारे में लोगों को पता चला, ग्राम के सभी लोग लाश देखने के लिए आशीष खांडे के मकान में पहुंचने लगे और पल भर में वहां से दूर भागने लगे क्योंकि मृतक आशीष खांडे सात से आठ दिन पहले ही आत्महत्या करने के लिए फांसी लगा चुका था जिससे आसपास का वातावरण दुर्गन्ध के कारण बहुत ही ज्यादा दूषित हो गया था मृतक की लाश में कीड़े लगने से बॉडी के टुकड़े जमीन पर सड़ कर गिरने लगे थे कोई भी वहां दो पल के लिए दूषित वातावरण में रूकने को तैयार नहीं था ऐसी परिस्थिति में ग्राम शांतिपुर प्रमुख सरपंच द्वारा पुलिस चौकी जूनापारा में सड़ीगली लाश फांसी में लटकी होने की सूचना रात्रि में दी गई तत्काल सूचना मिलते ही जूनापारा चौकी पुलिस हरकत में आ गई घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं चौकी प्रभारी के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक प्रवीण पाण्डेय आरक्षक अंजय कौशिक रात भर घटना स्थल के पास बॉडी की सुरक्षा में दुर्गन्धपूर्ण वातावरण होने के बाद भी लगे रहे घटना स्थल को सुरक्षित करने के बाद रात में ही ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर उमेश साहू से बॉडी की पोस्टमॉर्टम कराने के लिए निवेदन किया गया परन्तु रात्रि अधिक होने से और मुख्य रोड से रास्ता दुर्गम होने के कारण लाश का रात्रि में पोस्टमॉर्टम संभव नहीं था ऐसी परिस्थिति में सुबह 9 बजे ही ग्राम बेलपान के प्रभारी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर गंगाराम बरेठ अपने टीम के साथ घटना स्थल पहुंच गए जहां चौकी जूनापारा प्रभारी संजीव ठाकुर ,प्रधान आरक्षक प्रवीण पाण्डेय ,आरक्षक अंजय कौशिक एवं ग्रामीणों की मदद से सड़ी हुई लाश को फांसी के फंदे से उतरकर डॉक्टर साहब एवं टीम के द्वारा बॉडी का पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही पूरी किया गया और बॉडी को परिजनों को सुपुर्द किया गया वरिष्ठ पुलिस कप्तान बिलासपुर रजनेश सिंह के दिशा निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अर्चना झा के साथ साथ पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में जूनापारा पुलिस चौकी एवं स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर श्री गंगाराम बरेठ द्वारा किए गए मानवीय धर्म पालन की पूरे ग्रामवासियों द्वारा खूब प्रशंसा की गई ।

भक्तों की इच्छा पूरी करने धरती पर अवतार लेते हैं भगवान : भागवताचार्य पं. अश्वनी दुबे
आज फोकस में

भक्तों की इच्छा पूरी करने धरती पर अवतार लेते हैं भगवान : भागवताचार्य पं. अश्वनी दुबे

गरियाबंद के तीन मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान, नोनी-बाबू योजना के तहत 6 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान
आज फोकस में

गरियाबंद के तीन मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान, नोनी-बाबू योजना के तहत 6 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान

वारे सुशासन तिहार सब का काम हो गया सबके आवेदन पर कार्यवाही सुनिश्चित हो गई
आज फोकस में

वारे सुशासन तिहार सब का काम हो गया सबके आवेदन पर कार्यवाही सुनिश्चित हो गई

सीड बॉल बनाकर प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल, हरित जशपुर के निर्माण पर जोर
आज फोकस में

सीड बॉल बनाकर प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल, हरित जशपुर के निर्माण पर जोर

प्रभारी मंत्री एवं वन मंत्री ने किया 6 करोड़ 70 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास
आज फोकस में

प्रभारी मंत्री एवं वन मंत्री ने किया 6 करोड़ 70 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास

फिर एक मादा हिरण की मौत? रेलवे द्वारा खोदे गए गड्ढे में डूबने से गई जान
आज फोकस में

फिर एक मादा हिरण की मौत? रेलवे द्वारा खोदे गए गड्ढे में डूबने से गई जान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp