Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी नौ सूत्रीय मांगों पर 8- 9 को काली पट्टी लगाकर करेंगे काम

छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने अपनी मांग की सरकार द्वारा लगातार उपेक्षा के चलते अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करने निर्णय लिया है।
संघ के जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह क्षत्री ने जानकारी देते हुए बताया की संघ के प्रांतीय बैठक में सभी जिला एंव प्रांतीय पदाधिकारियों एंव सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से नौ सूत्रीय लंबित मांगो की पूर्ति के लिए चरणबद्ध सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। इस आंदोलन विरोध प्रदर्शन बाबत सूचना कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और उप संचालक कृषि को ज्ञापन के माध्यम से दे दिया गया है ।संघ के द्वारा जारी ज्ञापन के अनुसार 8 और 9 सितंबर को काली पट्टी लगाकर कार्य करेंगे एवं 15 सितंबर को जिले के समस्त विकासखंड एंव जिला स्तर पर तहदीलदार, एसडीएम एवं कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री एंव कृषि मंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा जाएगा एंव उक्त तिथि में बिना संसाधन भत्ता के उक्त तिथि से ऑनलाइन कार्य नहीं किया जाएगा। 23 सितंबर को एक दिवसीय सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे एंव रैली निकाल कर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 9 सूत्रीय लंबित मांगो में वेतनमान संशोधन 43 सौ ग्रेड पे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एंव कृषि विकास अधिकारी के कार्य क्षेत्र का पुननिर्धारण, मासिक स्थाई भत्ता में वृद्धि कर रुपए पच्चीस सौ करने, विभागीय कार्य सम्पादन के लिए मोबाईल इंटरनेट, लैपटॉप, स्टेशनरी इत्यादि के लिए संसाधन भत्ता, विभगीय अमले की कमी के कारण अतिरिक्त प्रभार दिए जाने की स्थिति में सम्मानजनक अतिरिक्त क्षेत्रीय भत्ता, मध्यप्रदेश शासन की तर्ज पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पदनाम को कृषि विस्तार अधिकारी करने के लिए, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एंव कृषि विकास अधिकारियों की ड्यूटी गैरविभगीय कार्यों में ना लगाने , कृषि आदान सामग्री लैम्पसों में भंडारण करने एंव डीबीटी प्रणाली लागू करने, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से कृषि विकास अधिकारी के पद में विगत कई वर्षों से लंबित पदोन्नति शामिल है। आंदोलन को सफल बनाने बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार सूर्यवंशी, मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार खांडेकर, कोटा ब्लॉक अध्यक्ष कौशलचंद्र शर्मा, तखतपुर ब्लॉक अध्यक्ष असित तिर्की के साथ पूरे जिले के कृषि स्नातक कृषि अधिकारी जोर शोर से जुट गए है।

डेढ़ साल से भुगतान अटका, PHE ठेकेदारों ने उतारी शर्ट
आज फोकस में

डेढ़ साल से भुगतान अटका, PHE ठेकेदारों ने उतारी शर्ट

विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री व दोनों उपमुख्यमंत्रियों से की आत्मीय भेंट, लोकतांत्रिक प्रक्रिया का लिया अनुभव
आज फोकस में

विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री व दोनों उपमुख्यमंत्रियों से की आत्मीय भेंट, लोकतांत्रिक प्रक्रिया का लिया अनुभव

भारी बारिश के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 45 कॉम्बेट टीमें 24×7 तैनात
आज फोकस में

भारी बारिश के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 45 कॉम्बेट टीमें 24×7 तैनात

विशेष लेख:- दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की नई इबारत: नारायणपुर में समय पर उपचार, सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ बचपन की ओर सशक्त कदम
आज फोकस में

विशेष लेख:- दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की नई इबारत: नारायणपुर में समय पर उपचार, सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ बचपन की ओर सशक्त कदम

कोटा विकासखंड के शिक्षकों ने बढ़ाया जिले का राष्ट्रीय स्तर पर कोटा के शिक्षकों का शानदार सम्मान
आज फोकस में

कोटा विकासखंड के शिक्षकों ने बढ़ाया जिले का राष्ट्रीय स्तर पर कोटा के शिक्षकों का शानदार सम्मान

महिलाओं की एकजुटता से बचेगी छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा, कांग्रेस विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएं”
आज फोकस में

महिलाओं की एकजुटता से बचेगी छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा, कांग्रेस विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएं”

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp