Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छत्तीसगढ़ रजत जयंती पर “हमारे सपनों का छत्तीसगढ़” विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

बिलासपुर:—-छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, बिलासपुर में सोमवार को “हमारे सपनों का छत्तीसगढ़” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को राज्य की संस्कृति, विरासत और विकास के सपनों को शब्द देने का मंच प्रदान करना था।

इस अवसर पर महाविद्यालय के 14 प्रतिभागियों ने मंच पर आकर छत्तीसगढ़ के स्वर्णिम भविष्य की कल्पना को अपने विचारों से जीवंत कर दिया। किसी ने शिक्षा और तकनीक में संभावनाओं पर बात की, तो किसी ने आदिवासी संस्कृति की रक्षा और समावेशी विकास की आवश्यकता को रेखांकित किया।विशिष्ट अतिथि प्रो. बी. के. त्रिपाठी ने कहा, “छात्रों के विचारों में न केवल गहराई थी, बल्कि उनमें अपने राज्य के प्रति आत्मीयता और जिम्मेदारी भी झलक रही थी।” उन्होंने इस तरह के आयोजनों को युवाओं की सोच को दिशा देने वाला बताया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. यू. के. श्रीवास्तव ने की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही आने वाले छत्तीसगढ़ का भविष्य है और ऐसे मंच उन्हें आत्मविश्वास और पहचान दोनों प्रदान करते हैं।
संयोजक प्रो. प्रेमलता वर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता न सिर्फ एक शैक्षणिक आयोजन था, बल्कि छात्रों के भीतर छिपी रचनात्मकता और राज्य के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को सामने लाने का अवसर भी था।

निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के विचारों की मौलिकता, भाषा शैली और प्रस्तुति को ध्यान में रखते हुए मूल्यांकन किया। विजेताओं को आगामी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित शिक्षकों और अभिभावकों ने भी छात्रों की प्रस्तुति की सराहना की और कहा कि अगर यही ऊर्जा बनी रही तो “हमारे सपनों का छत्तीसगढ़” सिर्फ कल्पना नहीं, एक साकार हकीकत होगा।

दीपावली आपसी प्रेम, विश्वास, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का पर्व – विधायक रोहित साहू
आज फोकस में

दीपावली आपसी प्रेम, विश्वास, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का पर्व – विधायक रोहित साहू

कोंडागांव पुलिस ने पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित भाई-बहनों संग मनाई दिवाली, बांटे कपड़े और मिठाइयाँ
आज फोकस में

कोंडागांव पुलिस ने पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित भाई-बहनों संग मनाई दिवाली, बांटे कपड़े और मिठाइयाँ

एनटीपीसी सीपत में 52वां स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित, 2,300 पौधों का रोपण एवं बालिकाओं और दिव्यांगजनों को साइकिल वितरित
आज फोकस में

एनटीपीसी सीपत में 52वां स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित, 2,300 पौधों का रोपण एवं बालिकाओं और दिव्यांगजनों को साइकिल वितरित

रतनपुर में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
आज फोकस में

रतनपुर में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा हुतात्मा दिवस पर रक्तदान, रक्त जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
आज फोकस में

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा हुतात्मा दिवस पर रक्तदान, रक्त जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

अधिकारियों के आश्वासन के बाद दामोदर कांत ने समाप्त की भूख हड़ताल.मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का मिला भरोसा, समय-सीमा में समाधान नहीं हुआ तो फिर करेंगे आंदोलन
आज फोकस में

अधिकारियों के आश्वासन के बाद दामोदर कांत ने समाप्त की भूख हड़ताल.मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का मिला भरोसा, समय-सीमा में समाधान नहीं हुआ तो फिर करेंगे आंदोलन

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp