Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुलिस सैलरी पैकेज (PSP), दुर्घटना मृत्यु दावा के अंतर्गत स्वर्गीय आरक्षक रामनारायण सिंह के नॉमिनी को मिला एक करोड़ रूपये का चेक

पुलिस विभाग जिला बिलासपुर में पदस्थ आरक्षक 558 रामनारायण सिंह, रक्षित केन्द्र की दिनांक 05.04.2025 को ग्राम सेंदरी, थाना कोनी में सड़क दुर्घटना से मृत्यु हो गई थी। जिस पर थाना कोनी में मर्ग जांच उपरांत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा पुलिस सैलेरी पैकेज के अंतर्गत दुर्घटना के कारण मृत्यु, स्थायी पूर्ण विकलांगता या स्थायी आंशिक विकलांगता होने पर नॉमिनी को राशि दिए जाने का प्रावधान किया गया है। उक्त संबंध में पुलिस विभाग द्वारा एसबीआई (SBI) से पुलिस सैलेरी पैकेज (PSP) के अंतर्गत समक्ष क्लेम करने का एम.ओ.यू. किया गया है, जिसके अंतर्गत सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी की मृत्यु होने पर अधिकतम 01 करोड़ रुपये का क्लेम पुलिस विभाग द्वारा प्राप्त किया जा सकता है।

रजनेश सिंह (भा.पु.से.), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर द्वारा आरक्षक के परिवार को बीमा की राशि दिलाये जाने हेतु कार्यालय पुलिस अधीक्षक के वेतन शाखा प्रभारी को भारतीय स्टेट बैंक से संपर्क कर राशि नॉमिनी को उपलब्ध कराने के लिये उक्त प्रक्रिया का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। रजनेश सिंह , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर के निर्देशानुसार स.उ.नि. (अ) सुरेश कुमार पटेल, कार्यालय पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर के द्वारा थाना कोनी एवं आरक्षक के परिवार से मृत्यु से संबंधित दस्तावेज प्राप्त करते हुए भारतीय स्टेट बैंक से समन्वय स्थापित कर आरक्षक की पत्नि श्रीमती पूनम सिंह ठाकुर को राशि उपलब्ध कराया गया।
सड़क हादसे में जान गवाने वाले मृतक आरक्षक 558 स्वर्गीय रामनारायण सिंह के नामिनी पत्नि श्रीमती पूनम सिंह ठाकुर एवं पुत्र सुरेन्द्र सिंह ठाकुर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  रजनेश सिंह, और भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा आज दिनांक को 1 करोड़ रूपये का चेक दिया गया ।

भक्तों की इच्छा पूरी करने धरती पर अवतार लेते हैं भगवान : भागवताचार्य पं. अश्वनी दुबे
आज फोकस में

भक्तों की इच्छा पूरी करने धरती पर अवतार लेते हैं भगवान : भागवताचार्य पं. अश्वनी दुबे

गरियाबंद के तीन मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान, नोनी-बाबू योजना के तहत 6 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान
आज फोकस में

गरियाबंद के तीन मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान, नोनी-बाबू योजना के तहत 6 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान

वारे सुशासन तिहार सब का काम हो गया सबके आवेदन पर कार्यवाही सुनिश्चित हो गई
आज फोकस में

वारे सुशासन तिहार सब का काम हो गया सबके आवेदन पर कार्यवाही सुनिश्चित हो गई

सीड बॉल बनाकर प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल, हरित जशपुर के निर्माण पर जोर
आज फोकस में

सीड बॉल बनाकर प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल, हरित जशपुर के निर्माण पर जोर

प्रभारी मंत्री एवं वन मंत्री ने किया 6 करोड़ 70 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास
आज फोकस में

प्रभारी मंत्री एवं वन मंत्री ने किया 6 करोड़ 70 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास

फिर एक मादा हिरण की मौत? रेलवे द्वारा खोदे गए गड्ढे में डूबने से गई जान
आज फोकस में

फिर एक मादा हिरण की मौत? रेलवे द्वारा खोदे गए गड्ढे में डूबने से गई जान

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp