Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बलरामपुर : ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ के तहत निकाली गई जागरूकता रैली पेट्रोल पंप संचालकों को नियम का सख्ती से पालन के दिए निर्देश

 

बलरामपुर, :—-सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए जिले में प्रशासन ने अहम पहल की है। जिसके अंतर्गत ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ जैसे नियम को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया जा रहा है।


इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई विभिन्न पेट्रोल पंप तक पहुँची, जहाँ प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वयं मॉनिटरिंग की और पेट्रोल पंप संचालकों से चर्चा की। इस रैली के माध्यम से आमजन को संदेश दिया गया कि दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल पम्पों में बिना हेलमेट पेट्रोल उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।

सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित भी किया गया है कि बिना हेलमेट आने वाले वाहन चालकों को किसी भी स्थिति में पेट्रोल न दिया जाए। इसके साथ ही जिले के सभी अनुभागों के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के द्वारा स्वयं पेट्रोल पम्पों का निरीक्षण कर पेट्रोल पम्प संचालकों को नो हेलमेट नो पेट्रोल के नियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


गौरतलब है कि सड़क दुर्घटनाओं में हर साल हजारों लोग अपनी जान गंवाते हैं। इनमें से बड़ी संख्या दोपहिया चालकों और उनके पीछे बैठने वालों की होती है।

अक्सर बिना हेलमेट चलाने की लापरवाही ही मृत्यु का प्रमुख कारण बनती है। इसे देखते हुए शासन-प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ताकि लोग जागरूक होकर जिम्मेदारी निभाएं और सड़क सुरक्षा को अपनी आदत बनाएं। नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ नियम तभी सफल होगा जब नागरिक भी जिम्मेदारी निभाएँ और नियमों का पालन करें। हेलमेट पहनने से होने वाली जनहानि को रोका जा सकता है।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp