Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रायपुर : राज्यपाल ने पीएम जनमन आवास हितग्राही को सौंपी चाबी

पहाड़ी कोरवा परिवार को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर,:—-राज्यपाल रमेन डेका ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखंड राजपुर के पहाड़ी कोरवा ग्राम घटगांव में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के हितग्राही रामकुमार के घर पहुँचकर उन्हें उनके नए आवास की चाबी सौंपी। राज्यपाल ने फीता काटकर नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश कराया।

उन्होंने परिवार के सदस्यों को उनके नए आवास एवं उज्जवल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल रमेन डेका ने हितग्राही रामकुमार और उनके परिवार से आत्मीयता से बातचीत की। उन्होंने परिवार की आजीविका, बच्चों की पढ़ाई और योजना से हुए बदलावों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान रामकुमार ने बताया कि पहले वे कच्चे घर में डर में रहते थे

लेकिन अब योजना अंतर्गत मिले आवास से अपने पक्के घर में सुकून से बेफिक्र होकर सो पाएंगे। राज्यपाल रमेन डेका ने पहाड़ी कोरवा परिवार से विदा लेते समय उनको उपहार भेंट किया और आगे बेहतर जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp