Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती सीपत क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम के साथ बनाई गई

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

विशाल रैली ने बाबा का दिया संदेश शिक्षित रहो, संगठित रहो, संघर्ष करो 

सीपत,,, महामानव,भारत रत्न, बोधिसत्व डॉक्टर साहब भीम राव अम्बेडकर जी की 135 वी जयंती के पावन अवसर पर भव्य शोभा यात्रा एवं बाइक रैली पूरे सीपत क्षेत्र के मात्र कुकदा से रैली प्रारम्भ कर एवं झंडा दिखा कर रवाना किया गया ।

। रैली कुली, खम्हरिया, मड़ई, बिटकुला, लुतरा, धनियां, हिंडाडीह, खांडा, गुड़ी,नरगोड़ा, सीपत, जांजी, मटियारी, पंधी 15 गाँवों के भर्मण और शांतिपूर्वक रैली करते हुए अंतिम गाँव देवरी गांव में भ्रमण करने के पश्चात रैली को केक काटकर भव्य रैली का स्वागत किया गया ।।

बाबा साहब का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम एवं हर्षोलाश से सीपत क्षेत्र में जगह- जगह स्वागत एवं बाबा साहब के चलचित्र एवं प्रतिमा में माल्यार्पण एवं केक काटकर भव्य रैली का जगह – जगह स्वागत एवं आभार धन्यवाद व्यक्त किया गया ।

।बाबा साहब के आदर्शों एवं उनके दिखाएं हुए मार्ग में चलने एवं उनकी जो शिक्षित रहों, संगठित रहों, संघर्ष करों की जो उनकी विचार थी जिसको आत्मसात करने का संकल्प लेते हुए बाबा जी के जो संविधन लिखे हैं वो आज खतरे में हैं उसको बचाना हर एक भारतीय का कर्तव्य हैं ।।

बाबा साहब जी दलितों, पिछडों, वंचितों की आवाज थी जो आज भी हमे अपने हक अधिकार के लिए लड़ने के लिए प्रेरित करते हैं ।। बाबा साहब संविधान लिखकर सबको समानता, सामाजिक न्याय, भेदभाव, छुआछूत आदि को के लिए वचनबद्ध थे ।

। उनकी जयंती पर उनको सभी जगहों पर रैली निकालकर बाबा साहब की यादों को ताजा करते हुए उनके संदेशों को लोगों तक पहुंचाने भारी संख्या में युवा, व्यस्क, बुजुर्ग , बच्चे सभी ने भारी उत्साह से रैली के माध्यम से बाबा साहब के जय भीम के नारों के साथ बाबा साहब अमर रहें के नारों से पुरा नीला आसमान गूंज उठा ।

।इसी कड़ी जितने लोनो ने इस रैली में हमारे साथ 20 km तक बिना थके इतनी मजबूती से कड़ी धुप के बावजूद आप सभी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया इसके लिए आप सभी जितने ग्राम पंचायत के लोगों ने स्वागत किया या रैली में रात 8 बजे तक हमारे साथ रहने वाले सभी भाइयों को मेरा नीला सलाम आभार धन्यवाद व्यक्त करता हूँ

।।इस रैली का नेतृत्व वीरेंद्र लैहर्षण, राकेश लैहर्षण, रामस्वरूप लैहर्षण, राजू सूर्यवंशी, अभय लैहर्षण, आदित्य लैहर्षण, प्रीतम सूर्यवंशी एवं समस्त ग्रामवासी एवं सूर्यवंशी समाज कुकदा का विशेष सहयोग रहा हैं रैली विगत 5 साल से निरंतर निकाल कर बाबा के संदेशों को लोगों तक पहुंचाते हैं ।

। इस रैली को जगह जगह स्वागत किया जिसमे सर्वप्रथम बसंत अग्रवाल द्वारा अपने खम्हरिया निवास के पास भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात मड़ई में सर्किल अध्यक्ष लखन लाल टेंगवर के नेतृत्व में रैली का स्वागत किया गया ।

।इस अवसर पर शैलेन्द्र खांडेकर (सरपंच प्रतिनिधि खम्हरिया & सरपंच संघ अध्यक्ष सीपत) एजाज खान, परमानंद सूर्यवंशी, रवि पाटनवार, किशोर गाँगुली , कमल भैया, मंडलोई, प्रहलाद पाटले, जौहर भाई , गुड़ी में शोभायात्रा एवं बाइक रैली का भव्य स्वागत किया गया

जिसका नेतृत्व कर्ता प्रिय भांचा करन खरे (आर्ट एवं रेडियम) सहयोगी के रूप में छोटू खरे, चंदू खरे, (अधिवक्ता) अजय सूर्यवंशी, गुड़ी सरपंच दुर्गा साहू, उपसरपंच विजय लास्कर, बलराम सोनवानी, रामायण, रवि कुमार, संदीप भवानी, मनोज भवानी, सम्मत दास, डॉक्टर श्याम सुंदर भवानी, भूपेंद्र लैहर्षण, उदे लाल भवानी, विक्रम केशकर, अविनाश लैहर्षण, सुखसागर टेंगवर, ऋषभ कांत विजय, कमलेश केशर, नरगोड़ा सरपंच प्रतिनिधि शिव कुमार, रवि कुमार नरगोड़ा, देवरी में रैली का समापन किया गया जिसका संयुक्त नेतृत्वकर्ता द्वारिका लास्कर, प्रभात लास्कर के द्वारा किया गया ।।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp