Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रायपुर : नीला कवासी ने बंदूक छोड़ अपनाया शांति और विकास का रास्ता : नीला कवासी को मिला पक्का मकान

रायपुर :—कभी जंगलों में बंदूक थामे रहने वाली जैमेर निवासी श्रीमती नीला कवासी आज विकास और शांति की मिसाल बन चुकी हैं। गरीबी और मजबूरी ने उन्हें नक्सल रास्ते पर धकेल दिया था, लेकिन दिल के किसी कोने में वह हमेशा एक शांतिपूर्ण जीवन का सपना देखती थीं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में नक्सलियों को नक्सल पुनर्वास योजना 2025 के तहत मुख्यधारा में लौटने का अवसर दिया गया, तब नीला ने हिम्मत दिखाई। उन्होंने आत्मसमर्पण कर न केवल हिंसा का रास्ता छोड़ा बल्कि अपने परिवार के लिए नई शुरुआत करने का संकल्प लिया।

आत्मसमर्पण के बाद शासन-प्रशासन ने नीला को विभिन्न पुनर्वास योजनाओं से जोड़ा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत उन्हें एक पक्का घर और शौचालय की सुविधा मिली। यह घर उनके लिए सिर्फ रहने की जगह नहीं बल्कि जीवन के संघर्ष पर विजय का प्रतीक बन गया। तकनीकी व रोजगार सहायक ने घर निर्माण की निगरानी और बैंकिंग प्रक्रियाओं में उनका पूरा सहयोग किया। आज नीला अपने परिवार के साथ सुखमय जीवन जी रही हैं और गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।भावुक नीला कहती हैं कि पहले हमारे कच्चे घर में बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता था। कई बार तो सोने की जगह नहीं बचती थी। अब प्रधानमंत्री आवास योजना की बदौलत हमें सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिला है। मैं अपने परिवार के साथ चौन की नींद सो पाती हूँ।

लोग उन्हें मिसाल के रूप में देखते हैं कि कठिन परिस्थितियों से निकलकर भी जीवन को नई दिशा दी जा सकती है। नीला कवासी प्रधानमंत्री और राज्य सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहती हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री का तहे दिल से अभारी हूँ। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं ने हमारे जीवन में उजाला भर दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना से मुझे नया जीवन मिला है, यह उपकार मैं कभी नहीं भूल पाऊँगी। जिला प्रशासन नक्सल पुनर्वास नीति के अंतर्गत ऐसे सभी व्यक्तियों के पुनर्वास और पुनर्स्थापन के लिए हर संभव सहयोग प्रदान कर रहा है। सभी शासकीय योजनाओं का लाभ उन्हें दिया जा रहा है।

🚨 बिलासपुर में वाहन चोर पर सिटी कोतवाली पुलिस का शिकंजा! चोरी की एक्टिवा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

🚨 बिलासपुर में वाहन चोर पर सिटी कोतवाली पुलिस का शिकंजा! चोरी की एक्टिवा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

गणेश उत्सव में आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी
आज फोकस में

गणेश उत्सव में आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी

छोटेडोंगर से नारायणपुर तक बेरोजगारों के साथ पदयात्रा- नरेन्द्र नाग प्रदेश प्रवक्ता व अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
आज फोकस में

छोटेडोंगर से नारायणपुर तक बेरोजगारों के साथ पदयात्रा- नरेन्द्र नाग प्रदेश प्रवक्ता व अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच : उपमुख्यमंत्री अरुण साव
आज फोकस में

साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

रक्तदान से मानव सेवा, ‘आशीर्वाद का दीया’ से रोशन होगा हर घर, 17 सितंबर को जिला अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर
आज फोकस में

रक्तदान से मानव सेवा, ‘आशीर्वाद का दीया’ से रोशन होगा हर घर, 17 सितंबर को जिला अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर

दवनपुर में खेत में खाद छिड़क रहे ग्रामीण पर बाघ का हमला, लोहे के घमेला से किया मुकाबला
आज फोकस में

दवनपुर में खेत में खाद छिड़क रहे ग्रामीण पर बाघ का हमला, लोहे के घमेला से किया मुकाबला

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp