Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिलेभर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस , स्कूलों और पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रमों की शुरुआत

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

नारायणपुर, ;—-जिले में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने जिलेवासियों से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और एक-दूसरे का सहारा बनने की अपील की। इस वर्ष की थीम है Access to services – mental health in catastrophes and emergencies, जिसका उद्देश्य संकट के समय सभी के लिए मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना है।
कलेक्टर ने कहा कि संकट में डर, घबराहट या थकान महसूस होना स्वाभाविक है, पर किसी को इन भावनाओं से अकेले नहीं जूझना चाहिए। उन्होंने जिलेवासियों से आग्रह किया कि मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सब तक पहुँचाएं, बिना जजमेंट एक-दूसरे को सुनें और खुलकर बात करें ताकि कलंक और चुप्पी टूटे।
जिला प्रशासन स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायतों और समुदायों के माध्यम से सहयोग तंत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अंतर्गत टेली मानस हेल्पलाइन 14416, परामर्श सेवाएँ और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर ने कहा, “आप अकेले नहीं हैं मदद है, उम्मीद है।”
आगामी एक सप्ताह तक जिलेभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें स्कूलों और पंचायतों के स्तर पर संवाद सत्र, समुदाय आधारित प्रशिक्षण, मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता रैली और परामर्श शिविर शामिल रहेंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विशेष रूप से बच्चों, किशोरों और युवाओं को प्राथमिकता देते हुए एक सुरक्षित और संवेदनशील वातावरण तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस अभियान में यूनिसेफ का सहयोग भी सराहनीय रहा है। यूनिसेफ जिले में निरंतर अभियानों, प्रशिक्षणों और स्कूल आधारित संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समुदायों में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा, “हम सब मिलकर ऐसा समाज बनाएं जहाँ मानसिक स्वास्थ्य को समझा जाए, सम्मान दिया जाए और उसे प्राथमिकता दी जाए। याद रखें आप अकेले नहीं हैं, मदद है, उम्मीद है।”

सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल ने बच्चो को बांटे शैक्षणिक सामग्री —-
आज फोकस में

सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल ने बच्चो को बांटे शैक्षणिक सामग्री —-

जनसेवा के लिए भाजपा पार्षद दल ने खोला नया कार्यालय
आज फोकस में

जनसेवा के लिए भाजपा पार्षद दल ने खोला नया कार्यालय

बड़ी खबर :  “मुआवजे पर ‘घूस’ का डंक: ₹50 हजार के साइन चेक के साथ ACB के शिकंजे में कलेक्ट्रेट का बाबू”
आज फोकस में

बड़ी खबर : “मुआवजे पर ‘घूस’ का डंक: ₹50 हजार के साइन चेक के साथ ACB के शिकंजे में कलेक्ट्रेट का बाबू”

गरियाबंद एसपी वेदव्रत सिरमौर की अनूठी पहल, ‘साइंस ऑन व्हील्स’ से छात्रों को मिलेगा आधुनिक विज्ञान का ज्ञान
आज फोकस में

गरियाबंद एसपी वेदव्रत सिरमौर की अनूठी पहल, ‘साइंस ऑन व्हील्स’ से छात्रों को मिलेगा आधुनिक विज्ञान का ज्ञान

सीपत से बलौदा की जर्जर सड़क का तत्काल मरम्मत एवं नवीनीकरण की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन- जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी
आज फोकस में

सीपत से बलौदा की जर्जर सड़क का तत्काल मरम्मत एवं नवीनीकरण की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन- जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी

फर्जी दिव्यांग प्रमाण-पत्र के सहारे नौकरी पाने वाले शिक्षाकर्मियों पर कसेगा शिकंजा, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
आज फोकस में

फर्जी दिव्यांग प्रमाण-पत्र के सहारे नौकरी पाने वाले शिक्षाकर्मियों पर कसेगा शिकंजा, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp