Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अम्बिकापुर : सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत विकासखण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

अम्बिकापुर,:—-युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने और ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत विकासखण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन जिले के लखनपुर, लुण्ड्रा,अंबिकापुर, मैनपाट और सीतापुर ब्लॉक में किया गया। दो दिवसीय इस खेल आयोजन में बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेलप्रेमी शामिल हुए।

कार्यक्रम के तहत आयोजित खेलों में गेड़ी दौड़, पिट्ठूल और फुटबॉल प्रतियोगिताएं प्रमुख शामिल हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे जोश और प्रतिस्पर्धा के साथ विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव जैसी पहल ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविष्वास का विकास होता है, जो युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।
विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आयोजन समिति ने बताया कि खेल महोत्सव के माध्यम से प्रत्येक ब्लॉक में स्थानीय स्तर के खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
आज फोकस में

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

हरदी बाजार पुलिस की लापरवाही पर राजभवन सख्त, DGP को निष्पक्ष जांच के आदेश
आज फोकस में

हरदी बाजार पुलिस की लापरवाही पर राजभवन सख्त, DGP को निष्पक्ष जांच के आदेश

मस्तूरी में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान, कोनी फीडर की समस्या से उपभोक्ता बेहाल
आज फोकस में

मस्तूरी में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान, कोनी फीडर की समस्या से उपभोक्ता बेहाल

शाला प्रबंधन एवं स्कूल प्रशासन के प्रयास से पुलिस अभियान शा०प्रा०शा० नगचुई में
आज फोकस में

शाला प्रबंधन एवं स्कूल प्रशासन के प्रयास से पुलिस अभियान शा०प्रा०शा० नगचुई में

दीपावली से पहले जुआरियों पर जूनापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 जुआरी गिरफ्तार
आज फोकस में

दीपावली से पहले जुआरियों पर जूनापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 जुआरी गिरफ्तार

ग्राम बांधा में लकड़ी तस्करों पर पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, पूर्व सरपंच के घर से 31 नग सागौन की लकड़ी बरामद
आज फोकस में

ग्राम बांधा में लकड़ी तस्करों पर पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, पूर्व सरपंच के घर से 31 नग सागौन की लकड़ी बरामद

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp