Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्राम बड़े राजपुर में हुआ विकासखंड स्तरीय पशु मेला का आयोजन।

कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

*कोण्डागांव, :—* छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव वर्ष 2025-26 अंतर्गत विकासखंड बड़ेराजपुर के ग्राम बड़े राजपुर में पशुधन विकास विभाग के द्वारा गुरूवार को विकासखंड स्तरीय पशु मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें पशु पालकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया है

, जिसमें टीकाकरण, बधियाकरण और औषधि वितरण किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने अपने उद्बोधन में पशु पालन के महत्व को बताया और दुग्ध उत्पादन के संबंध में प्रकाश डालते हुए किसानों को खेती के साथ साथ पशु पालन को भी अपनाने को कहा। साथ ही पशु मेला में आये पशु पालकों का हालचाल जाना और निरीक्षण के दौरान विभागीय योजनाओं की जानकारी ली।

ग्राम पंचायत बड़े राजपुर के सरपंच हेमबाई मरकाम, जनपद सदस्य संगीता पोयाम,लालाराम मरकाम सांसद प्रतिनिधि बड़े राजपुर ने अपने उद्बोधन में पशु पालन पर प्रकाश डाला एवं अपना अनुभव साझा किया। डॉ एम. बी. सिंह उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं कोंडागांव के द्वारा स्वागत भाषण में विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी गई। वहीं डॉ सुदरन मरकाम वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी के द्वारा पशु पालकों को विभागीय योजनाओं एवं बीमारियों की जानकारी दी गई। पशु मेला प्रदर्शनी प्रतियोगिता निर्णायक डॉ चार्ली पोर्ते, डॉ कस्तुरी प्रधान पशु चिकित्सा सहायक शल्यज केशकाल ने की। विजयी पशु पालकों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया गया है। पशु मेला को सफल बनाने में विभागीय अधिकारियों राम नेताम, राजेश नेताम, सुरेन्द्र प्रसाद मरकाम, सोनसाय सोम, यशवंत सिन्हा सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी एवं कर्मचारी जलधर कोर्राम, लाल सिंह मरकाम, कल्पना रावटे, ओम प्रकाश नाग एवं मोबाइल वेटनरी यूनिट के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्यारे लाल ठाकुर वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी पशु चिकित्सालय विश्रामपुरी के द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया है।

भक्तों की इच्छा पूरी करने धरती पर अवतार लेते हैं भगवान : भागवताचार्य पं. अश्वनी दुबे
आज फोकस में

भक्तों की इच्छा पूरी करने धरती पर अवतार लेते हैं भगवान : भागवताचार्य पं. अश्वनी दुबे

गरियाबंद के तीन मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान, नोनी-बाबू योजना के तहत 6 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान
आज फोकस में

गरियाबंद के तीन मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान, नोनी-बाबू योजना के तहत 6 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान

वारे सुशासन तिहार सब का काम हो गया सबके आवेदन पर कार्यवाही सुनिश्चित हो गई
आज फोकस में

वारे सुशासन तिहार सब का काम हो गया सबके आवेदन पर कार्यवाही सुनिश्चित हो गई

सीड बॉल बनाकर प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल, हरित जशपुर के निर्माण पर जोर
आज फोकस में

सीड बॉल बनाकर प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल, हरित जशपुर के निर्माण पर जोर

प्रभारी मंत्री एवं वन मंत्री ने किया 6 करोड़ 70 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास
आज फोकस में

प्रभारी मंत्री एवं वन मंत्री ने किया 6 करोड़ 70 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास

फिर एक मादा हिरण की मौत? रेलवे द्वारा खोदे गए गड्ढे में डूबने से गई जान
आज फोकस में

फिर एक मादा हिरण की मौत? रेलवे द्वारा खोदे गए गड्ढे में डूबने से गई जान

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp