Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

‘मेरे पास भारत में कोई जमीन या घर नहीं, ना ही मैंने कभी सैलरी ली’, BJP के दावों पर सैम पित्रोदा का जवाब

Author Image
Written by
Amit Anand

भाजपा के एक नेता द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने बुधवार को कहा कि उनके पास भारत में कोई जमीन, घर या शेयर नहीं है। भाजपा नेता एन आर रमेश ने आरोप लगाया है कि वन विभाग के अधिकारियों सहित पांच वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की मदद से सैम पित्रोदा ने बेंगलुरु के येलहंका में 150 करोड़ रुपये का 12.35 एकड़ सरकारी भूखंड अवैध रूप से हासिल किया।

BJP नेता ने ED और कर्नाटक लोकायुक्त से की शिकायत

बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) के पूर्व पार्षद रमेश ने ED और कर्नाटक लोकायुक्त से शिकायत की है। पित्रोदा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा, ‘‘हाल ही में भारतीय मीडिया में, टेलीविजन और प्रिंट दोनों पर आई खबरों के मद्देनजर, मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं-मेरे पास भारत में कोई जमीन, घर या शेयर नहीं है।’’

‘पूरे जीवन में ना को कोई रिश्वत दी और ना ली’

अमेरिका में रह रहे कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘इसके अलावा, भारत सरकार के साथ काम करने के दौरान- चाहे 1980 के दशक में प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ या 2004 से 2014 तक डॉ. मनमोहन सिंह के साथ- मैंने कभी कोई वेतन नहीं लिया।’’ पित्रोदा ने कहा, ‘‘इसके अलावा, मैं स्पष्ट रूप से यह बात रिकॉर्ड में रखना चाहता हूं कि मैंने अपने पूरे जीवन में (83 साल में) भारत में या किसी अन्य देश में कभी भी कोई रिश्वत नहीं दी या स्वीकार नहीं की। यह पूर्ण सत्य है।’’ (भाषा इनपुट्स के साथ)

सहकारी समितियों के कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण, 4 और 5 नवंबर को कार्यशाला का आयोजन
आज फोकस में

सहकारी समितियों के कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण, 4 और 5 नवंबर को कार्यशाला का आयोजन

बिलासपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, विधायक सुशांत शुक्ला करेंगे दो केंद्रों का लोकार्पण
आज फोकस में

बिलासपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, विधायक सुशांत शुक्ला करेंगे दो केंद्रों का लोकार्पण

राज्योत्सव में एनटीपीसी सीपत की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, राख से निर्मित उत्पादों एवं सामाजिक विकास की पहलों का प्रदर्शन
आज फोकस में

राज्योत्सव में एनटीपीसी सीपत की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, राख से निर्मित उत्पादों एवं सामाजिक विकास की पहलों का प्रदर्शन

गिरदावरी और पंजीयन की खामियों से परेशान किसान, सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

गिरदावरी और पंजीयन की खामियों से परेशान किसान, सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन

मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु दिनांक 03.11.2026 BLO को प्रशिक्षण संपन्न
आज फोकस में

मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु दिनांक 03.11.2026 BLO को प्रशिक्षण संपन्न

NSUI ने आयोजित की नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं की भव्य प्रवेश पार्टी, बड़ी संख्या में पहुंचे विद्यार्थी
आज फोकस में

NSUI ने आयोजित की नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं की भव्य प्रवेश पार्टी, बड़ी संख्या में पहुंचे विद्यार्थी

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp