Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संविधान दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

रायपुर:—-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अंबेडकर चौक में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। डॉ. अंबेडकर के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार ही नहीं, बल्कि समानता, न्याय और सामाजिक समरसता के अटूट स्तंभ भी रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत, विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में उपस्थित आमजन ने संविधान दिवस पर डॉ. अंबेडकर के अप्रतिम योगदान को याद किया तथा संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

मुख्यमंत्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का मूल आधार है। डॉ. अंबेडकर ने दूरदर्शिता और गहन अध्ययन के साथ संविधान के प्रारूप निर्माण में योगदान दिया है। भारत का संविधान न केवल हमारे अधिकारों की रक्षा करता है, बल्कि नागरिक कर्तव्यों के प्रति हमें जागरूक भी करता है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने भी विविधता में एकता की भारतीय परंपरा को आगे बढ़ाने तथा संवैधानिक मूल्यों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

🚨 बिलासपुर में वाहन चोर पर सिटी कोतवाली पुलिस का शिकंजा! चोरी की एक्टिवा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

🚨 बिलासपुर में वाहन चोर पर सिटी कोतवाली पुलिस का शिकंजा! चोरी की एक्टिवा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

गणेश उत्सव में आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी
आज फोकस में

गणेश उत्सव में आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी

छोटेडोंगर से नारायणपुर तक बेरोजगारों के साथ पदयात्रा- नरेन्द्र नाग प्रदेश प्रवक्ता व अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
आज फोकस में

छोटेडोंगर से नारायणपुर तक बेरोजगारों के साथ पदयात्रा- नरेन्द्र नाग प्रदेश प्रवक्ता व अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच : उपमुख्यमंत्री अरुण साव
आज फोकस में

साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

रक्तदान से मानव सेवा, ‘आशीर्वाद का दीया’ से रोशन होगा हर घर, 17 सितंबर को जिला अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर
आज फोकस में

रक्तदान से मानव सेवा, ‘आशीर्वाद का दीया’ से रोशन होगा हर घर, 17 सितंबर को जिला अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर

दवनपुर में खेत में खाद छिड़क रहे ग्रामीण पर बाघ का हमला, लोहे के घमेला से किया मुकाबला
आज फोकस में

दवनपुर में खेत में खाद छिड़क रहे ग्रामीण पर बाघ का हमला, लोहे के घमेला से किया मुकाबला

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp