Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सुबह 8:00 बजे से जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन समिति के अध्यक्ष कलेक्टर नहीं पहुंचे घटनास्थल

विद्यार्थियों के प्रदर्शन व बेलगहना के जन प्रतिनिधियों ने हर्षित को न्याय दिलाने एवं प्रबंधन पर कार्यवाही कि रखी मांग

 

केंद्रीय विद्यालय होने के कारण जिले के अधिकारी का कोई हस्तक्षेप नहीं

बेलगहना:—-पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार में विगत चार पांच दिनों से एक विद्यार्थी की प्रबंधन की लापरवाही से मौत के होने के कारण जनप्रतिनिधि एवं मीडिया की टीम लगातार प्रबंधन की लापरवाही एवं विद्यालय के अंदर सीलन टूटे हुए दरवाजे खिड़की कई तरीके की अवस्थाएं लोगों के सामने आ रही है

Advertisement Box

जिसके बाद पालक एवं हर्षित के पिता ने प्रबंधन पर आरोप लगाने के बाद पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने कल सुबह 8:00 बजे से कैंपस के बाहर निकल कर प्रदर्शन शुरू कर दिया

विद्यार्थियों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए प्रबंधन ने इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी मौके पर मल्हार के प्रशासनिक अधिकारी आकर मोर्चा को संभाल लेकिन पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की विद्यार्थियों ने जिला कलेक्टर से मिलने की बात कही लेकिन घटनास्थल से 30 किलोमीटर दूर जिले के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे

विद्यार्थी शाम तक प्रदर्शन करते रहे करीब 5.30 बजे जाकर केंद्रीय विद्यालय के ए सी लखराम मीना पहुंचे विद्यार्थियों से बात की एवं सभी मुद्दों पर चर्चा की गई रात्रि 9:00 बजे के बाद विद्यार्थियों ने आश्वासन के बाद अपना प्रदर्शन समाप्त किया

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से की मांग

हर्षित के पिता एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि सचिन साहू समाजसेवी एवं उपसरपंच अमित गुप्ता ने प्रशासन से मांग की की हर्षित को न्याय मिलना चाहिए

एवं उसके परिजन को 10 लख रुपए मुआवजा व घर वालों को एक शासकीय नौकरी एवं प्रबंधन पर कार्यवाही की मांग रखी एवं पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में इस प्रकार की घटना ना घटे

इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से एवं केंद्र की ओर से समय-समय पर निगरानी रखने एवं वहां की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की बात कही

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp