Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर में रावत नाच महोत्सव 1दिसंबर को समाज के बुजुर्गों और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का होगा सम्मान

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर में 1 दिसंबर 2025 को 19वां विराट मड़ई मेला एवं रावत नाच महोत्सव भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन यादव कल्याण समिति द्वारा स्थानीय बूढ़ा महादेव मंदिर परिसर में किया जा रहा है। इस महोत्सव में समाज के बुजुर्गों और बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया जाएगा। महोत्सव में रावत नाच में भाग लेने वाले दलों को प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये नकद और रनिंग शील्ड सहित कई नकद और स्मृति चिन्ह पुरस्कार दिये जाएंगे। सम्मानित छात्रों को भी नकद राशि और स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। यादव समाज के प्रमुख लोग और आसपास के गांवों के सदस्य आयोजन में जुटे हैं और यह मड़ई मेला छत्तीसगढ़ की जीवित परंपरा का प्रतीक है।


मुख्य आयोजन स्थल बूढ़ा महादेव मंदिर का परिसर है, जहां रतनपुर के यादव समाज द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इस महोत्सव में सामाजिक एकता, संस्कृति और परंपराओं का उत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष भी यह आयोजन पिछले वर्षों की तरह बड़ी धूमधाम से होगा और इसमें यादव समाज के दिलचस्प सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सम्मान समारोह होंगे।

Advertisement Box

मडाई मेला भव्य उद्घघाटन समारोह मे उपस्थित रहेंगे अतिथि..मुख्य अतिथि मा, गजेंद्र यादव-स्कूल शिक्षा, ग्रामोधोग मंत्री विधि विद्यायी मंत्री छ ग शासन,
अध्यक्षता- मा रमेश यदु प्रदेशा अध्यक्ष सर्व यादव समाज,,,,
उद्घघाटन कार्यक्रम महोत्स्व के विशिष्ट अतिथि
मा द्वारिका धीश यादव विधायक खल्लारीमा रामकुमार यादवविधायक चंद्रपुरमा मनोहर राज उपाध्यक्ष ज प कोटा
मा अध्य्क्ष, उपाध्यक्ष एंव समस्त पार्षद गण न, पा, प, रतनपुर चुन्नीन्लाल सोनी पूर्व उपाध्यक्ष न, पा रतनपुर

समापन सामोरह अतिथि मुख्य अतिथि

-राजेश अग्रवाल,पर्यटन एंव संस्कृति मंत्रीछ,ग. शासन
अध्यक्षता मा विष्णु यादव प्रदेश अध्यक्ष सर्व यादव समाज
समापन सामोरह विशिष्ट अतिथि अटल श्रीवास्तव क्षेत्रीय विधायक कोट,सुशांत शुक्ला विधायक बेलतरा, राम चंद्र यादव जिलाध्यक्ष सर्व यादव समाज,देव नारायण यादव
उपाध्यक्ष जिला पंचायत सरगुजा,अनूप यादव पूर्व अध्यक्ष न.पा.प.दीपिका इन अतिथियों के सानिध्य मे उदघाटन ओर समापन का भव्य कार्यक्रम सनपन्न होगाl

रावत नाच महोत्सव के पुरस्कार इस प्रकार हैं:

प्रथम पुरस्कार: 21,000 रुपये नकद + रनिंग शील्ड
द्वितीय पुरस्कार: 11,000 रुपये नकद + रनिंग शील्ड
तृतीय पुरस्कार: 5,000 रुपये नकद + रनिंग शील्ड
चतुर्थ पुरस्कार: 4,000 रुपये नकद + स्मृति शील्ड
पंचम पुरस्कार: 3,000 रुपये नकद + स्मृति शील्ड
षष्ठम पुरस्कार: 2,000 रुपये नकद + स्मृति शील्ड
सांत्वना पुरस्कार: भाग लेने वाले सभी टीमों को 1,000 रुपये नकद + स्मृति शील्ड समिति के द्वारा प्रदान किया जाएगा lसाथ ही समाज के बुजुर्गों को साल-श्रीफल और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया जाएगा।
इस महोत्सव में बोर्ड परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले 10वीं और 12वीं के छात्रों का विशेष सम्मान किया जाएगा, जिससे उनकी उपलब्धियों को प्रोत्साहन मिल सकेगा। यह आयोजन यादव समाज की संस्कृति और समाज के उत्थान का मेल है, जो परंपराओं के साथ युवाओं और बुजुर्गों को जोड़ता है​।कार्यक्रम को सफल बनाने में , कन्हैया यादव ( अध्यक्ष यादव समाज रतनपुर), शिव यादव उपाध्यक्ष, मनोज यादव सचिव,संतोष यादव,बसंत यादव, अमर यादव,लाला यादव,शांति लाल यादव,अंशु यादव, मानस यादव,बलदाऊ यादव,लाकेश समेत अन्य रतनपुर और आस-पास के गांवों के यादव शामिल हैं।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp