Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तखतपुर: ग्राम पंचायत सिलतरा में सरपंच-सचिव पर मनमानी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप, जांच की मांग

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

ग्राम पंचायत सिलतरा के सरपंच एवं सचिव के खिलाफ पंचायत कार्यों में कथित मनमानी, नियमों की अनदेखी तथा वित्तीय अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत बिलासपुर कलेक्टर से दर्ज कर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पंचायत में कई महीनों से नियमित पंचायत बैठक एवं ग्राम सभा का आयोजन नहीं किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत संचालन में पारदर्शिता का अभाव है, जिससे विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है।
शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि पंचायत बैठकों में निर्वाचित महिला पंचों की जगह उनके पति उपस्थित रहते हैं। वहीं महिला सरपंच श्रीमती सत्यभामा साहू की अनुपस्थिति में उनके पति सुनील साहू द्वारा बैठकों का संचालन किए जाने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने इसे नियमों के विरुद्ध बताते हुए महिला जनप्रतिनिधियों के अधिकारों का हनन बताया है। इसके अलावा शिकायत में कहा गया है कि मूलभूत मद के तहत प्राप्त राशि के उपयोग में अनियमितता बरती गई है। ग्रामीणों ने 1 जनवरी 2025 के बाद पंचायत को प्राप्त मूलभूत निधि के आय-व्यय की जांच, कराए गए कार्यों एवं खरीदी गई सामग्रियों का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है। शिकायत में 15वें वित्त आयोग की राशि के उपयोग पर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि बिना स्वीकृत स्टीमेट और वर्क कोड के रनिंग वाटर, मरम्मत, पंप मरम्मत, मुरमीकरण, पंचायत व्यवस्था एवं स्वच्छता सामग्री के नाम पर विभिन्न मदों में राशि आहरित की गई। ग्रामीणों ने संबंधित बिल-वाउचर और कार्यों के भौतिक सत्यापन के आधार पर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और ग्रामीण जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। शिकायतकर्ता में संतोष यादव, त्रिलोकी साहु, राजिम, मनबोध साहू, जलेश्वर साहू, अश्वनी कुमार, इतवारी, पुनीत साहू, श्यामू, शारदा, संतोष साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक महीने से प्रभारी विहीन रतनपुर थाना, उप निरीक्षक के भरोसे चल रही व्यवस्था
आज फोकस में

एक महीने से प्रभारी विहीन रतनपुर थाना, उप निरीक्षक के भरोसे चल रही व्यवस्था

किंजल सोन्ड्रे ने बढ़ाया संकुल बड़बत्तर का मान, 95.50% अंक लाकर हुई सम्मानित
आज फोकस में

किंजल सोन्ड्रे ने बढ़ाया संकुल बड़बत्तर का मान, 95.50% अंक लाकर हुई सम्मानित

<span style=तखतपुर: ग्राम पंचायत सिलतरा में सरपंच-सचिव पर मनमानी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप, जांच की मांग">
आज फोकस में

तखतपुर: ग्राम पंचायत सिलतरा में सरपंच-सचिव पर मनमानी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप, जांच की मांग

नगोई में धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मां वैष्णो देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
आज फोकस में

नगोई में धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मां वैष्णो देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले विधायक अटल श्रीवास्तव, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा
आज फोकस में

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले विधायक अटल श्रीवास्तव, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

फर्जी शराब तस्करी केस में फंसाने और एक लाख रुपये वसूली का आरोप, युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
आज फोकस में

फर्जी शराब तस्करी केस में फंसाने और एक लाख रुपये वसूली का आरोप, युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp