Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नगोई में धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मां वैष्णो देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने बुधवार को नगोई स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनता के कल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में उनके आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

इसके पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरविंद शुक्ला के निवास पहुंचे, जहां आयोजित गृह प्रवेश एवं धार्मिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर उन्होंने परिवारजनों को शुभकामनाएं देते हुए धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण को समाज की महत्वपूर्ण धरोहर बताया।

कार्यक्रम में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक अटल श्रीवास्तव ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि

ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में वरिष्ठ नेताओं की सहभागिता से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है तथा सामाजिक समरसता को बल मिलता है।

धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं विकास संबंधी विषयों पर भी चर्चा की।

कार्यक्रम पूरे श्रद्धा, उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

एक महीने से प्रभारी विहीन रतनपुर थाना, उप निरीक्षक के भरोसे चल रही व्यवस्था
आज फोकस में

एक महीने से प्रभारी विहीन रतनपुर थाना, उप निरीक्षक के भरोसे चल रही व्यवस्था

किंजल सोन्ड्रे ने बढ़ाया संकुल बड़बत्तर का मान, 95.50% अंक लाकर हुई सम्मानित
आज फोकस में

किंजल सोन्ड्रे ने बढ़ाया संकुल बड़बत्तर का मान, 95.50% अंक लाकर हुई सम्मानित

तखतपुर: ग्राम पंचायत सिलतरा में सरपंच-सचिव पर मनमानी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप, जांच की मांग
आज फोकस में

तखतपुर: ग्राम पंचायत सिलतरा में सरपंच-सचिव पर मनमानी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप, जांच की मांग

<span style=नगोई में धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मां वैष्णो देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना">
आज फोकस में

नगोई में धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मां वैष्णो देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले विधायक अटल श्रीवास्तव, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा
आज फोकस में

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले विधायक अटल श्रीवास्तव, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

फर्जी शराब तस्करी केस में फंसाने और एक लाख रुपये वसूली का आरोप, युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
आज फोकस में

फर्जी शराब तस्करी केस में फंसाने और एक लाख रुपये वसूली का आरोप, युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp