Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दरगाह लुतरा शरीफ से प्रकाशित ‘फैज़ाने बाबा सैय्यद इंसान अली शाह’ कैलेंडर 2026 का मुफ़्ती सलमान अज़हरी ने कोरबा में भव्य विमोचन किया

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,,,कोरबा के घण्टाघर में आयोजित मरकज़ी सीरत कमेटी के सीरतुन्नबी जलसे के मुख्य मंच से मुस्लिम समाज के प्रतिष्ठित और प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन धर्मगुरु मुफ़्ती सलमान अज़हरी साहब ने दरगाह लुतरा शरीफ से प्रकाशित फैज़ाने बाबा सैय्यद इंसान अली शाह कैलेंडर 2026 का बड़े ही शानो शौकत के साथ आध्यात्मिक माहौल में विमोचन किया।

विमोचन के दौरान मुफ़्ती सलमान अज़हरी साहब ने कहा कि फैज़ाने बाबा सैय्यद इंसान अली शाह कैलेंडर इस्लामी इल्म का एक अनमोल खज़ाना है। इसमें साल भर के इस्लामी त्योहार, औलियाए किराम के उर्स की तिथियाँ, शादियों के मुबारक दिन, दुआएँ और इस्लामी तौर-तरीक़े संकलित हैं, जो हर मुसलमान की ज़िंदगी के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कैलेंडर प्रकाशन की इस सराहनीय पहल को समाज के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मार्गदर्शन के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

कार्यक्रम में मरकज़ी सीरत कमेटी, सूबेभर से आए उलेमा-ए-किराम, सामाजिक प्रतिनिधि तथा दरगाह लुतरा शरीफ इंतेजामिया कमेटी के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल रहे। सभी ने इस कैलेंडर को मुस्लिम समाज की जरूरतों के अनुरूप एक उत्कृष्ट दस्तावेज़ बताया।

मरकजी सीरत कमेटी कोरबा के अध्यक्ष मिर्जा आसिफ बेग (निशु) ने बताया कि हमारी कमेटी के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रदेशभर के लोगों को निःशुल्क कैलेंडर वितरण किया गया। इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष इरशाद अली ने जानकारी दी कि आगामी 8 दिसंबर को दरगाह लुतरा शरीफ में हज़रत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह रहमतुल्लाहि अलैह के महीना उर्स मुबारक पर आने वाले जायरीन को भी यह कैलेंडर निःशुल्क दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले वक्फ बोर्ड कार्यालय, रायपुर में भी बोर्ड के चेयरमैन कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. सलीम राज व अन्य अतिथियो द्वारा परंपरा अनुसार पहली प्रतियों का विमोचन किया गया था।

विमोचन के दौरान विशेष रूप से
दरगाह इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष इरशाद अली,सेक्रेटरी रियाज़ अशरफी,मरकज़ी सीरत कमेटी के अध्यक्ष मिर्ज़ा आसिफ बैग ‘निशु’, आरिफ खान,मोहसिन मेमन, रोशन खान, फिरोज़ खान, महबूब खान, हाजी अब्दुल करीम, दरगाह के खादिम मोहम्मद उस्मान खान, हाजी साबिर खान तथा रूहुल अमीन खान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

दीपावली आपसी प्रेम, विश्वास, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का पर्व – विधायक रोहित साहू
आज फोकस में

दीपावली आपसी प्रेम, विश्वास, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का पर्व – विधायक रोहित साहू

कोंडागांव पुलिस ने पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित भाई-बहनों संग मनाई दिवाली, बांटे कपड़े और मिठाइयाँ
आज फोकस में

कोंडागांव पुलिस ने पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित भाई-बहनों संग मनाई दिवाली, बांटे कपड़े और मिठाइयाँ

एनटीपीसी सीपत में 52वां स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित, 2,300 पौधों का रोपण एवं बालिकाओं और दिव्यांगजनों को साइकिल वितरित
आज फोकस में

एनटीपीसी सीपत में 52वां स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित, 2,300 पौधों का रोपण एवं बालिकाओं और दिव्यांगजनों को साइकिल वितरित

रतनपुर में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
आज फोकस में

रतनपुर में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा हुतात्मा दिवस पर रक्तदान, रक्त जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
आज फोकस में

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा हुतात्मा दिवस पर रक्तदान, रक्त जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

अधिकारियों के आश्वासन के बाद दामोदर कांत ने समाप्त की भूख हड़ताल.मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का मिला भरोसा, समय-सीमा में समाधान नहीं हुआ तो फिर करेंगे आंदोलन
आज फोकस में

अधिकारियों के आश्वासन के बाद दामोदर कांत ने समाप्त की भूख हड़ताल.मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का मिला भरोसा, समय-सीमा में समाधान नहीं हुआ तो फिर करेंगे आंदोलन

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp