मुकेश जांगड़े की रिपोर्ट
विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों का होगा निर्वाचन मनोनयन
बिलासपुर –प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी का आवश्यक बैठक 7 दिसम्बर को बिलासपुर महंत बाड़ा में सुबह 11बजे से आयोजित किया गया है। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा एवं बेमेतरा, महासमुंद, कवर्धा, मुंगेली, सहित दुर्ग संभाग में संगठन विस्तार के तहत निर्वाचन मनोनयन पर चर्चा किया जाएगा। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश कार्यालय के जमीन खरीदी हेतु आर्थिक सहायता एकत्रित करने सहित अन्य विषयों पर चर्चा किया जाएगा।16दिसम्बर सतनाम धर्मशाला के स्थापना एवं प्रदेश भर 18 दिसम्बर को ही हर्षोल्लास पूर्वक सादगी से गुरु घासीदास जयंती मनाने पर विचार किया जाएगा।7दिसम्बर को दोपहर 1बजे से समाज में सुगमता पूर्वक न्याय उपलब्ध कराने एवं कानूनी सहयोग मार्गदर्शन के उद्देश्य से प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज अधिवक्ता संघ विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को मनोनयन किया जाएगा। प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्यों सहित प्रदेश के अधिवक्ताओं एवं विधि विभाग के लोग को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने अपील किया गया है।।









