Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

“अमलीपदर में बढ़ती आत्महत्याएँ: गांवों में पसरा मातम और दहशत”

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

गरियाबंद:- अमलीपदर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दाबरीगुड़ा में आज एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मात्र 20 वर्षीय युवक रूपसिंह ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार युवक की मां सुबह बकरियां चराने गई थी। वापस लौटने पर उसने बेटे को फांसी के फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना मिलने पर अमलीपदर पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और पंचनामा कार्यवाही शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन परिजन गहरे सदमे में हैं और घर का माहौल पूरी तरह शोक में डूबा हुआ है।

इसी क्षेत्र में यह दूसरी घटना है। लगभग 10 दिन पहले 12 वर्षीय स्कूली बच्चे ने जंगल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। लगातार दो आत्महत्या की घटनाओं से ग्रामीणों में डर और चिंता का माहौल है।

स्थानीय लोगों व परिजनों का कहना है कि क्षेत्र में युवाओं और बच्चों में तनाव बढ़ रहा है, परंतु समय रहते जागरूकता और परामर्श न मिलने से स्थिति गंभीर होती जा रही है। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि गांवों में जागरूकता अभियान, काउंसलिंग और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

20 वर्षीय रूपसिंह कई वर्षों से पढ़ाई छोड़ चुका था और मवेशी चराने जाता था। परिजन बताते हैं कि उसने आत्महत्या जैसे कदम क्यों उठाया, यह अब भी रहस्य बना हुआ है।

लगातार बढ़ती इन घटनाओं ने क्षेत्र की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर बिलासपुर में होगा Run for Ayurveda आयोजन स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का दिया जाएगा संदेश
आज फोकस में

11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर बिलासपुर में होगा Run for Ayurveda आयोजन स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का दिया जाएगा संदेश

छाल OCM विस्तार से पहले ग्रामीणों का बड़ा सवाल—पहले अधिकारों का निराकरण, फिर खदान विस्तार
आज फोकस में

छाल OCM विस्तार से पहले ग्रामीणों का बड़ा सवाल—पहले अधिकारों का निराकरण, फिर खदान विस्तार

विधायक रोहित साहू ने दी विकास कार्यों की सौगात, बोले—जनता ने जो भरोसा दिया है, उस पर खरा उतरना ही मेरा संकल्प
आज फोकस में

विधायक रोहित साहू ने दी विकास कार्यों की सौगात, बोले—जनता ने जो भरोसा दिया है, उस पर खरा उतरना ही मेरा संकल्प

15वें वित्त की राशि से बनी सीसी रोड पर अनियमितता के आरोप, निजी आंगन की ढलाई कराने की भी शिकायत
आज फोकस में

15वें वित्त की राशि से बनी सीसी रोड पर अनियमितता के आरोप, निजी आंगन की ढलाई कराने की भी शिकायत

तौसीफ खान पर भाजपा की कार्रवाई, सभी दायित्वों से मुक्त कर मांगा जवाब ,,,सात दिन में देना होगा स्पष्टीकरण
आज फोकस में

तौसीफ खान पर भाजपा की कार्रवाई, सभी दायित्वों से मुक्त कर मांगा जवाब ,,,सात दिन में देना होगा स्पष्टीकरण

30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन, रोहित साहू ने श्यामनगर में किया भूमिपूजन, बिहान की बहनों ने ताली और फूलों की वर्षा कर किया जोरदार स्वागत
आज फोकस में

30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन, रोहित साहू ने श्यामनगर में किया भूमिपूजन, बिहान की बहनों ने ताली और फूलों की वर्षा कर किया जोरदार स्वागत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp