Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

समुद्र तट पर बहकर आया लोहे का रहस्यमयी विशाल टुकड़ा, लिखा है- ‘AMS 6’, देखिए VIDEO

Author Image
Written by
Amit Anand

ओडिशा के गंजाम जिले के बटेश्वर समुद्र तट पर एक रहस्यमयी बड़ा सा लोहे का टुकड़ा पाया गया है। यह लोहे का टुकड़ा लगभग 7 फीट ऊंचा और 2.5 फीट चौड़ा है। इसका वजन लगभग 80 किलोग्राम बताया जा रहा है। इस टुकड़े पर ‘AMS 6’ लिखा हुआ है।

क्या यह किसी जहाज का हिस्सा हो सकता है?

अनुमान लगाया जा रहा है कि यह वस्तु किसी कार्गो शिप का हिस्सा हो सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह लोहे का टुकड़ा किसी जहाज की टक्कर या लोडिंग के दौरान टूटकर समुद्र में गिर गया होगा और समुद्र की लहरों के कारण यह बहकर तट पर आ गया। हालांकि, इसकी सटीक पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और इसके बारे में जांच जारी है।

कोस्ट गार्ड और वन विभाग ने कब्जे में लिया

स्थानीय वन विभाग और कोस्ट गार्ड की टीम ने बटेश्वर समुद्र तट पर पाए गए इस लोहे के टुकड़े को अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि, पुलिस, वन विभाग और कोस्ट गार्ड की ओर से इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

स्थानीय लोगों में बढ़ी जिज्ञासा

बटेश्वर बीच पर मिले इस अजीबो-गरीब लोहे के टुकड़े ने स्थानीय लोगों में जिज्ञासा बढ़ा दी है। इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग इस रहस्यमय वस्तु के बारे में अधिक जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। अब सबकी निगाहें अधिकारियों की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

(रिपोर्ट- शुभम कुमार)

सहकारी समितियों के कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण, 4 और 5 नवंबर को कार्यशाला का आयोजन
आज फोकस में

सहकारी समितियों के कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण, 4 और 5 नवंबर को कार्यशाला का आयोजन

बिलासपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, विधायक सुशांत शुक्ला करेंगे दो केंद्रों का लोकार्पण
आज फोकस में

बिलासपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, विधायक सुशांत शुक्ला करेंगे दो केंद्रों का लोकार्पण

राज्योत्सव में एनटीपीसी सीपत की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, राख से निर्मित उत्पादों एवं सामाजिक विकास की पहलों का प्रदर्शन
आज फोकस में

राज्योत्सव में एनटीपीसी सीपत की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, राख से निर्मित उत्पादों एवं सामाजिक विकास की पहलों का प्रदर्शन

गिरदावरी और पंजीयन की खामियों से परेशान किसान, सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

गिरदावरी और पंजीयन की खामियों से परेशान किसान, सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन

मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु दिनांक 03.11.2026 BLO को प्रशिक्षण संपन्न
आज फोकस में

मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु दिनांक 03.11.2026 BLO को प्रशिक्षण संपन्न

NSUI ने आयोजित की नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं की भव्य प्रवेश पार्टी, बड़ी संख्या में पहुंचे विद्यार्थी
आज फोकस में

NSUI ने आयोजित की नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं की भव्य प्रवेश पार्टी, बड़ी संख्या में पहुंचे विद्यार्थी

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp